ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
पंजाब

मनोरंजन कालिया का बड़ा बयान: वैश्विक युद्धविराम से जगी उम्मीद, दुनिया भर में रुकेगा खून-खराबा; शांति ही एकमात्र रास्ता

जालंधर : अमेरिका, ईरान और इज़राइल के बीच घोषित युद्धविराम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच 14 दिन का युद्धविराम लागू हो चुका है, जिसका वह स्वागत करते हैं। यह युद्धविराम करीब 40 दिन तक चले भीषण युद्ध के बाद संभव हो पाया है।

मनोरंजन कालिया ने कहा कि इस युद्ध के दौरान इज़राइल, खाड़ी देशों और ईरान में भारी तबाही देखने को मिली। आम लोगों ने बड़े पैमाने पर विनाश और अस्थिरता झेली। युद्धविराम के बाद आज पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शांति की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस युद्धविराम को पूरी मजबूती से बनाए रखेंगे और हालात दोबारा नहीं बिगड़ेंगे। उनका कहना है कि यह 14 दिन का युद्धविराम आगे चलकर स्थायी शांति समझौते में तब्दील हो सकता है।

कालिया ने कहा कि इस युद्ध ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया। कई देशों में पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ाए गए, यहां तक कि अमेरिका में भी ईंधन महंगा हुआ। अनेक देशों में सुरक्षा कारणों के चलते शाम के समय बाजार और व्यापारिक गतिविधियां बंद करनी पड़ीं।

उन्होंने भारत की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश रहा, जहां इस युद्ध का सीधा असर आम जनता पर नहीं पड़ा। न तो ईंधन के दाम बढ़े और न ही अर्थव्यवस्था पर कोई बड़ा नकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। इसका श्रेय उन्होंने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। मनोरंजन कालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ और मजबूत नेतृत्व के कारण देश में व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलती रहीं, महंगाई पर नियंत्रण बना रहा और आर्थिक प्रभाव को काबू में रखा गया।

Related Articles

Back to top button