ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
झारखण्ड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में थमा बारिश का दौर, अब सताएगी गर्मी; सरायकेला में पारा सबसे हाई

रांची: झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी वज्रपात, ओलावृष्टि और बारिश का सिलसिला अब थम चुका है. रांची स्थित मौसम केंद्र के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब मौसम साफ हो रहा है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन 10 अप्रैल से तापमान के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा क्योंकि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है.

बढ़ने लगा है रांची का तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा. मौसम केंद्र के मुताबिक, 13 अप्रैल तक रांची का तापमान 36 डिग्री के ऊपर जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री तक पहुंच सकता है.

इन जिलों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

इसी तरह पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. डाल्टनगंज में पारा 34.4 डिग्री तक पहुंचा, जबकि रात का तापमान 19.2 डिग्री रहा. बोकारो में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वही चाईबासा में अधिकतम 33.8 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री दर्ज हुआ. लेकिन 13 अप्रैल तक जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज का 38 डिग्री और बोकारो का भी 38 डिग्री पहुंच सकता है.

इन जिलों में सबसे अधिक और सबसे कम तापमान रिकॉर्ड

राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि, राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई, इससे साफ है कि अब झारखंड में मौसम शुष्क होता जा रहा है और बादलों का असर खत्म हो चुका है. वह जाने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी से सामना होगा.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है और राज्य में फिर से गर्मी का असर दिखने लगेगा. फिलहाल साफ मौसम और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को राहत जरूर मिली है.

Related Articles

Back to top button