ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
झारखण्ड

Jharkhand Politics: झारखंड में SIR पर सियासत तेज, भाजपा की BLA के साथ बड़ी बैठक; कांग्रेस ने भी बनाया मास्टर प्लान

रांची: झारखंड में होने वाले मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी गलियारों में गतिविधि तेज हो गई है. चुनाव आयोग के द्वारा जल्द इसकी घोषणा किए जाने की संभावना को देखते हुए कांग्रेस-बीजेपी ने मंगलवार को रणनीति बनाते रहे. भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर बनाए गए बीएलए-1 के साथ बैठक की. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और विधायक बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में बैठक हुई.

बैठक में बीजेपी के सभी विधानसभा बीएलए प्रभारी थे मौजूद

इस बैठक में पार्टी द्वारा बनाए गए सभी 81 विधानसभा क्षेत्र के बीएलए और जिला बीएलए प्रभारी मौजूद थे. बैठक में बीएलए-2 की समीक्षा करते हुए पार्टी नेताओं ने जल्द से जल्द हर बूथ पर एक बीएलए की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. बैठक के बाद भाजपा विधायक उज्ज्वल दास ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा होने वाले एसआईआर के दौरान कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं और अवैध मतदाता वोटर लिस्ट में जुड़े नहीं, इसी संकल्प के साथ पार्टी के सभी बीएलए काम करेंगे.

वहीं विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट में मृत वोटर के नाम को हटाया जाना है. इसके अलावा अयोग्य मतदाता का नाम भी उसमें नहीं रहे, इसीलिए हर मतदाता को चिन्हित करते हुए वोटर लिस्ट में नाम शामिल करना है. मंजू कुमारी ने कहा कि चुनाव आयोग के इस काम में हम सभी लोग सहयोग करेंगे.

एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने की तैयारी

एसआईआर को लेकर मंगलवार को झारखंड कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की. इस बैठक में चुनाव आयोग द्वारा शुरू की जा रही एसआईआर प्रक्रिया पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई. बैठक में कहा गया कि जिस प्रकार देशभर में भाजपा चुनाव आयोग के सहारे विपक्ष और कांग्रेस समर्थकों के वोट बैंक को निशाना बनाकर नाम कटवाने और वोट चोरी का प्रयास कर रही है, उसी कड़ी में झारखंड में भी भाजपा इसी रणनीति को लागू करने की कोशिश कर रही है.

प्रेस वार्ता कर जनता को किया जाएगा जागरुक: प्रदेश कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी हालत में झारखंड के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से कटने नहीं दिया जाएगा. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में झारखंड में एसआईआर से जुड़ी हर प्रक्रिया पर जनता को जागरूक किया जाएगा. इसके लिए हर प्रमंडल में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी. हर जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर जनता और कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी. लोगों को यह बताया जाएगा कि कैसे वे अपना नाम मतदाता सूची से कटने से बचाएं.

मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि एसआईआर के नाम पर भाजपा की वोट कटवा नीति को बेनकाब किया जाएगा. भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने और मतदाता सूची से नाम कटवाने की किसी भी कोशिश का हम मजबूती से विरोध करेंगे. जनता को जागरूक कर हर घर तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि उनका वोट सुरक्षित है और कोई भी उनका अधिकार नहीं छीन सकता.

Related Articles

Back to top button