ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
महाराष्ट्र

Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, ‘लेडी सिंघम’ ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह का भंडाफोड़; 6 गिरफ्तार

Nashik IT company Case: महाराष्ट्र के नासिक की एक आईटी कंपनी विवादों में घिर गई है. आरोप है कि यहां काम करने वाली कुछ महिला कर्मचारियों का यौन शोषण हुआ. इसकी जांच एसआईटी कर रही है. पुलिस के अनुसार, कंपनी से जुड़े कुछ लोगों पर न केवल महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और शोषण के आरोप हैं, बल्कि धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के भी गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.

इस कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को बेहतर करियर के सपने दिखाए गए. लेकिन इसके उलट उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ कर्मचारियों ने महिलाओं पर एक विशेष धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला और उनकी सोच को प्रभावित करने की कोशिश की. इस खुलासे के बाद पीड़ितों के परिवारों में आक्रोश फैल गया है.

सात महिला पुलिस अफसरों की टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम दिया.इसके लिए सात महिला पुलिस अफसरों की एक विशेष टीम गठित की गई. इन अधिकारियों ने कंपनी में नौकरी करने का बहाना बनाकर एंट्री ली. कंपनी के अंदर जाने के बाद उन्होंने देखा कि कुछ कर्मचारी महिला स्टाफ के साथ अश्लील इशारे कर रहे थे और अभद्र व्यवहार कर रहे थे.

इस स्थिति की पुष्टि होते ही महिला अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और मौके पर ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया. इस पूरे ऑपरेशन को बेहद सीक्रेट तरीके से अंजाम दिया गया, ताकि आरोपियों को भनक न लगे. पुलिस ने इस दौरान 40 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की.

‘जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा था’

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कंपनी के कुछ टीम लीडर पूरी प्लानिंग से महिला कर्मचारियों का ब्रेनवॉश कर रहे थे. उन्हें प्रेम संबंधों के जाल में फंसाकर शादी के लिए मजबूर किया जा रहा था. अब तक दो शादीशुदा महिलाओं सहित आठ युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामले दर्ज किए जा चुके हैं. इतना ही नहीं, एक युवक को भी जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किए जाने की बात सामने आई है.

इस मामले में पुलिस ने अब तक एक महिला एचआर सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह महिला लंबे समय से फरार थी और उसे पुणे से पकड़ा गया. पुलिस ने उसे सह-आरोपी बनाया है, क्योंकि शिकायतों के बावजूद उसने कोई कार्रवाई नहीं की. फिलहाल सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button