ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
मध्यप्रदेश

Ujjain Acid Attack Update: उज्जैन तेजाब कांड में नया मोड़, CCTV फुटेज ने बदली पूरी कहानी; अब घायल युवक पर ही गहराया संदेह

उज्जैन: चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में कथित एसिड अटैक केस में अब चौंकाने वाला मोड़ आया है. गरोठ रोड ब्रिज के नीचे लूट और तेजाब फेंकने की जो कहानी घायल युवक ने बताई थी, वह सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद संदिग्ध नजर आ रही है. पुलिस की जांच में भी पता चला है कि इस मामले में कुछ गड़बड़ है.

युवक की कहानी पर पुलिस को संदेह

शहीदनगर निवासी रोहित सोलंकी (29) ने पुलिस शिकायत में बताया था कि रविवार रात करीब 8:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट की, मोबाइल और 3 हजार रुपए लूट लिए. इस दौरान स्प्राइट की बोतल में लाए तेजाब को जबरन पिलाने की कोशिश की. विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया. इसके बाद उसने राहगीर की मदद से अपने भाई को बुलाया और अस्पताल पहुंचा.

पीड़ित के बार-बार बयान बदलने से हुआ शक

हालांकि, पुलिस जांच में मामला पूरी तरह अलग दिशा में जाता नजर आ रहा है. चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया, “घायल युवक नशे की हालत में था और बार-बार अपने बयान बदल रहा था. उसने घटना का समय और स्थान भी अलग-अलग बताए, जिससे पुलिस को संदेह हुआ.”

नशे में धुत नजर आया शिकायतकर्ता

थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने आगे बताया, “मौके से पुलिस को एक झुलसी हुई सिंथेटिक शर्ट मिली है, लेकिन उसमें तेजाब जैसी कोई गंध नहीं पाई गई. इसके बाद पुलिस ने पास स्थित पन्ना रिजॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पूरी कहानी बदलती नजर आई. फुटेज में रोहित शाम करीब 5:45 बजे अपने साथी मदन मिस्त्री के साथ कानीपुरा रोड की ओर से आता दिखाई देता है. जबकि उसने घटना का समय रात 8:30 बजे बताया था. दोनों नशे की हालत में थे और वहीं बैठ गए. इस दौरान मदन मिस्त्री उसे दूसरी शर्ट पहनाते हुए भी दिखाई दिया.”

लूट, छीना-झपटी के दावों की जांच में जुटी पुलिस

वीडियो में दिख रहा है कि आसपास मौजूद लोग दोनों की मदद करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, वे उन्हें समझाते और संभालते दिख रहे हैं, लेकिन दोनों की हालत ऐसी नहीं थी कि वे सामान्य बातचीत कर सकें. फुटेज में कहीं भी लूट, छीना-झपटी या तेजाब फेंकने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई.

पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है और मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी.

Related Articles

Back to top button