ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

MP Board Toppers: भागवताचार्य की बेटी ने 12वीं में हासिल किया दूसरा स्थान, 10वीं में अनमोल गोयल को 4th रैंक

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे बुधवार को जारी हो चुके हैं. ग्वालियर के बच्चों ने भी परीक्षा परिणामों में झंडे गाड़ दिए हैं. जहां 12वीं कक्षा की छात्रा गौरी शर्मा ने प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की है, तो वहीं हाई स्कूल के छात्र अनमोल ने मेरिट में जगह बनाते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है.

गौरी शर्मा में पाया पीसीएम स्ट्रीम से प्रदेश में दूसरा स्थान

प्रदेश में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने के बाद ग्वालियर की गौरी शर्मा के घर जश्न का माहौल दिखा. गौरी शर्मा बारहवीं की छात्रा है. जिन्होंने PCM स्ट्रीम में मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है. उन्होंने फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ समूह से 491 अंक हासिल किए हैं. ईश्वर की भक्ति में रमी गौरी के पिता महेंद्र शर्मा भगवताचार्य हैं. गौरी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय भगवान के साथ माता-पिता और टीचर्स को देती हैं.

पिता का सपना है आईएएस बने, मेहनत कर पूरा करेंगी

गौरी ने बताया कि, “एक समय था पढ़ाई के प्रेशर से ऐसा लगने लगा कि वे आगे नहीं बढ़ पाएंगी, लेकिन उनके माता-पिता और स्कूल टीचर्स ने उन्हें हौंसला दिया और मेहनत पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया. उसी का नतीजा है कि, वे बेहतर परिणाम हासिल कर सकी. गौरी शर्मा आगे भी पढ़ाई पर इसी तरह फोकस रखना चाहती हैं. वे आगे यूपीएससी क्रैक कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं. ये उनके माता पिता का सपना है, जिसे उन्हें पूरा करना है.”

हाईस्कूल मेरिट में चौथा स्थान ग्वालियर के अनमोल का

गौरी के अलावा ग्वालियर के निजी स्कूल में पढ़ने वाले हाई स्कूल छात्र अनमोल गोयल ने भी हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है. उन्होंने 500 में से 496 अंक पाए हैं. अनमोल ने बताया कि, “उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी एकाग्रता के साथ की. उन्होंने हर दिन 8 से 9 घंटे पढ़ाई की. साथ ही सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से दूरी बनाये रखी. हालांकि उन्होंने पढ़ाई के लिये यूट्यूब का सहारा लिया, लेकिन एंटरटेनमेंट के लिए मोबाइल की बजाय टेलीविजन देखते थे. अनमोल ने बताया कि, वे आगे चलकर आईपीएस अधिकारी बनना चाहते है.

5 शहरों में सबसे कम रहा ग्वालियर का रिजल्ट

आपको बता दें कि, इस साल ग्वालियर का रिजल्ट पांचों बड़े शहरों में कम रहा. जहां 12वीं का रिजल्ट 71.39 प्रतिशत तो वहीं हाई स्कूल का रिजल्ट 65.95 प्रतिशत रहा. गौरी और अनमोल के अलावा ग्वालियर के सरकारी गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की अनुष्का राठौर, संत कवरराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंशुल साहू और शासकीय सांदीपनि विद्यालय बेरजा के पंकज बघेल ने 493 अंक लाकर संयुक्त रूप से प्रदेश में 7वां स्थान हासिल किए हैं.

Related Articles

Back to top button