ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

मुंबई: सोए लोगों पर गिरी मकान की दीवार, 14 को मलबे से सुरक्षित निकाला…रेस्क्यू जारी

उपनगरीय कांदिवाली में रविवार सुबह एक मकान की दीवार ढहने के बाद 14 लोगों को मलबे के नीचे से सुरक्षित निकाला गया। एक अधिकारी ने बताया कि बाहर निकाले गए लोगों में से दो लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपदा नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि लालजी पाड़ा इलाके में स्थित तीन मंजिला इमारत, दीपज्योति चाल की दीवार तड़के ढह गई थी। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब निवासी सोए हुए थे और वे बाहर नहीं निकल पाए।

अधिकारी ने बताया कि ऊपरी तलों पर फंसे सात लोगों को अग्निशमन दल के लोगों ने ग्रिल को काटकर और सीढ़ियों की मदद से नीचे उतारा। साथ ही बताया कि कुल 14 लोगों को मकान से सुरक्षित निकाला गया। दमकल की चार गाड़ियों, एक बचाव वैन और एक एंबुलेंस को काम पर लगाया गया था। उन्होंने कहा कि 45 और 48 साल के दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें ऑस्कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान अब भी जारी है।

Related Articles

Back to top button