ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
पंजाब

सांसद अमृतपाल सिंह की मुश्किलें बढ़ीं! पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, जानें याचिका में किन दलीलों का किया जिक्र

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पर लगा NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) जल्द ही खत्म होने वाला है। यह मुद्दा राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। पंजाब सरकार ने अमृतपाल पर लगे एन.एस.ए. के हटने से पहले ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है।

पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

अमृतपाल पर लगा NSA अभी हटा भी नहीं है कि पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की अपनी में दलील दी है कि अमृतपाल पर लगे एन.एस.ए. के हटने के बाद भी उसे डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाए। पंजाब सरकार ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्त याचिका दायर की है। पंजाब सरकार का कहना है कि अमृतपाल पंजाब के लिए खतरा साबित हो सकता है इसलिए उसे असम में ही रहने देना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

पंजाब सरकार ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में भी सरकार ने पंजाब में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर अमृतपाल को NSA हटने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रखने की अपील की है। बता दें कि अमृतपाल पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 22 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है। इससे पहले ही पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट और केंद्रीय गृह मंत्रालय में अमृतपाल को जेल में रखने की अपील कर दी है।

अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में इस बारे में क्या फैसला लिया जाता है। गौरतलब है कि जब से अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब से सांसद के तौर पर शपथ ली है तब से NSA के कारण वह एक बार भी संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाया।

Related Articles

Back to top button