ब्रेकिंग
मोगा के रामगंज मंडी में दिनदिहाड़े गुंडागर्दी, एम्बुलेंस चालक पर जानलेवा हमला कर गाड़ी में की तोड़फो... करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्... पानीपत के पार्क अस्पताल में इलाज में गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़ा, पैर का इलाज कराने आई महिला की मौत... करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा गोहाना में फर्जी डिग्री के आधार पर 28 साल सरकारी नौकरी करने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का क... कैथल के निजी स्कूल में शर्मनाक करतूत, स्विमिंग पूल चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाते चतुर्थ श... चरखी दादरी में मां के सामने ही बेटे की कनपटी पर रखकर मारी गोली, 34 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत Deepender Hooda Sonipat Visit News: 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, युवाओं ने किया बर्खास्त', सोनीपत... गोहाना की फूल सिंह कबड्डी अकादमी में खूनी वारदात, मामूली विवाद में चाकूबाजी; 20 वर्षीय मोंटी की मौत ₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—'न कभी रिश्वत मांगी, न ली...
झारखण्ड

JPSC Exam: धनबाद के 46 केंद्रों पर होगी जेपीएससी परीक्षा, नकल करते पकड़े गए तो सीधे होगी FIR; प्रशासन का सख्त आदेश

धनबादः झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा (JPSC Combined Civil Services Preliminary Exam) को लेकर जिला प्रशासन ने इस बार पूरी तरह सख्त रुख अपनाया है. प्रशासन ने साफ संदेश दिया गया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगी और दोषी पाए जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज होगी.

जिला के 46 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 17 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे. इसे शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. उपायुक्त आदित्य रंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर सिंगल गेट सिस्टम लागू रहेगा और हर अभ्यर्थी की कड़ी जांच की जाएगी. इसके साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा.

परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी, जिससे भीड़ और अव्यवस्था पर नियंत्रण रखा जा सके. जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

सुरक्षा के लिहाज से परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम के आसपास मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है. केवल अधिकृत कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी.

जेपीएससी परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी. परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय रहेगा. जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्व निभाएं और किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरतें.

Related Articles

Back to top button