ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
हरियाणा

Dushyant Chautala: पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को हथियार दिखाकर डराने की कोशिश, बोले- ‘असली अपराधियों को पकड़े हरियाणा पुलिस’

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार में जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है और इनसो कार्यकर्ता एक भ्रष्ट वाइस चांसलर के कार्यालय के बाहर दिन में प्रदर्शन करने गए थे, लेकिन देर रात करीब दो बजे पुलिस की 12 टीमों ने कार्यकर्ताओं के घर जाकर उन्हें उठाया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं के परिवार की महिलाओं और अन्य लोगों के साथ न केवल बदतमीजी की बल्कि महिला पुलिस कांस्टेबल की अनुपस्थिति में घर की तलाशी भी ली। शुक्रवार को इनसो कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर दुष्यंत चौटाला हिसार पहुंचे थे। इस दौरान हिसार एसपी से मुलाकात करने लघु सचिवालय जा रहे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ सीआईए स्टाफ द्वारा बदसलूकी भी की गई। दुष्यंत चौटाला ने एसपी से मुलाकात कर इसकी शिकायत दी और तुरंत कार्रवाई की मांग उठाई। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीआईए स्टाफ द्वारा चलती गाड़ी रुकवाकर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने और हथियार दिखाकर उन्हें डराने का प्रयास किया गया, जो कि वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस का गुंडाराज है। दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया पर पुलिस की बदसलूकी का वीडियो जारी करते हुए लिखा कि “जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो व्यवस्था पर सवाल उठना तय है और बीजेपी का नायब हरियाणा, पुलिस के भेष में गुंडे”।

इससे पहले दोपहर को पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और युवा जेजेपी अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला अपने कार्यकर्ताओं के साथ हिसार सिटी थाना पहुंचे और गिरफ्तार किए गए युवाओं को रिहा करने की मांग की। पत्रकारों से रूबरू होते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि घर में बिना महिला कांस्टेबल के देर रात कार्यकर्ताओं के घर हुई कार्यवाही कतई जायज नहीं है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान वाइस चांसलर कार्यालय के कुछ गमले ही टूटे थे, इसके बावजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी प्रॉपर्टी को डैमेज करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी देर रात हुई थी, लेकिन अभी तक पुलिस ने एफआईआर को ऑनलाइन अपलोड तक नहीं किया है।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई मुख्यमंत्री नायब सैनी की घबराहट को दिखा रही है, क्योंकि आज जेजेपी संगठन जनता की आवाज बन रहा है और लोगों का विश्वास बढ़ रहा है इसलिए भाजपा इससे घबरा गई है और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर संगठन को कमजोर करना चाहती है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम झुकने वाले नहीं है और हम छात्र हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से सवाल भी पूछा कि यदि वाइस चांसलर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पर पुलिस की 12 टीमें रात को कार्यकर्ताओं को घर से गिरफ्तार कर सकती है तो मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि जो लोग आज हरियाणा में खुलेआम फोन पर धमकियां दे रहे हैं, हत्याएं कर रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए सरकार पुलिस की कितनी टीमें बनाने वाली है। उन्होंने कहा कि जितनी तत्परता पुलिस ने देर रात जेजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी में दिखाई है, इतनी ही तत्परता यदि पुलिस अपराधियों के खिलाफ भी दिखाए तो प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधर जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि आज बीजेपी सरकार में विश्वविद्यालय राजनीतिक पार्टियों की ट्रेनिंग सेंटर बनकर रह गए है, लेकिन जेजेपी छात्र हित में सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी। एक सवाल के जवाब में दुष्यंत ने कहा कि 27 अप्रैल को होने वाला इनसो का प्रदर्शन स्थगित नहीं होगा, सरकार को मनमर्जी नहीं करने देंगे।

अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि साजिश के तहत प्रशासन द्वारा उनके कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है, लेकिन वे पुलिस की इस कार्रवाई से डरने वाले नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि गमला तोड़ने के जुर्म में कार्यकर्ताओं को जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर जल्द कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया गया तो वे भी जेल जाने को तैयार है। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग उनके खिलाफ चाहे कितनी भी साजिशें कर ले, वे युवाओं की आवाज बुलंद करने से पीछे नहीं हटेंगे। दिग्विजय ने कहा
कि हमने युवाओं के हित में प्रदर्शन किया था और आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे।

Related Articles

Back to top button