ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
हरियाणा

Gurugram News: गुरुग्राम में 70 लाख के नकली ‘Mounjaro’ इंजेक्शन बरामद, इटली की मूल दवा के नाम पर चल रहा था खेल

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम ड्रग कंट्रोल विभाग ने नकली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डायबिटीज में इस्तेमाल होने वाले (मौनजारो) इंजेक्शन का करीब 70 लाख रुपये का जखीरा जब्त किया है.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाईः ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान ने बताया कि विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुड़गांव में बड़ी मात्रा में नकली (मौनजारो) इंजेक्शन लाया जा रहा है. सूचना के आधार पर तुरंत छापेमारी की गई और पूरा स्टॉक बरामद कर लिया गया.

वजन घटाने के लिए मौनजारो का होता है उपयोगः मौनजारो इंजेक्शन मूल रूप से इटली की एक कंपनी द्वारा बनाया जाता है और शुगर के मरीजों के इलाज में काम आता है. भारत में इसका गलत इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा रहा है. फिलहाल विभाग जांच कर रहा है कि नकली इंजेक्शन की इतनी बड़ी खेप कहां से आई और इसमें कौन-कौन शामिल है. अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई चेन का पता लगाकर पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जाएगी.

‘दवाइयां सिर्फ लाइसेंसधारी केमिस्ट से बिल लेकर खरीदें’: DCO अमनदीप चौहान ने लोगों से अपील की है कि दवाइयां सिर्फ लाइसेंसधारी केमिस्ट से बिल लेकर ही खरीदें. खरीद के दौरान इंजेक्शन का बैच नंबर और पैकेजिंग जरूर चेक करें. विभाग ने जब्त इंजेक्शन के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं, रिपोर्ट आने के बाद नकली दवा के सप्लायर और खरीदारों पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button