ब्रेकिंग
Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट
पंजाब

Jalandhar Crime: जालंधर में डीजे विवाद के बाद घर पर हमला, हथियारबंद युवकों ने मचाया उत्पात; इलाके में तनाव

जालंधर : शहर में एक घर में चल रहे शादी समारोह के दौरान हमला होने की सूचना है। बताय जा रहा है कि शहर की मुस्लिम कालोनी में बदमाशों ने शादी समारोह पर डीजे को लेकर विवाद किया और घर पर ईंट पत्थर सहित तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान वारदात घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लोगों को इकट्ठा होते देख बदमाश मौके से फरार हो गए, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को दी। थाना रामामंडी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जैमल नगर के रहने वाले सतीश कुमार ने बताया कि उसके बेटे की शादी का कार्यक्रम था। डीजे लगा हुआ था और सभी नाच रहे कि डीजे पर गाना लगवाने को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान डीजे पर नाच रहे युवकों ने डीजे वालो के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उस दौरान लोगों ने सभी को समझाकर वहाँ से भेज दिया लेकिन युवकों ने मन में रंजिश रखी कि वह रविवार दोपहर बरात के साथ जाने के लिए तैयार हो रहे थे कि बदमाशों ने दोबारा उनके घर पर आकर हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान उनके घर में तोड़फोड़ की और लोगों को इकट्ठा होते देख वह मौके से भाग गए, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।

Related Articles

Back to top button