ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
बिहार

Bhagalpur News: गर्लफ्रेंड की शादी से नाराज प्रेमी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, भागलपुर में 6 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शिवनंदनपुर गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी की खबर से आहत होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. करीब 6 घंटे तक युवक का टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. काफी मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया. इस दौरान मौके पर गांव वालों की भारी भीड़ जुट गई थी.

गांव वालों के अनुसार, युवक सुबह करीब 4 बजे टावर पर चढ़ गया. उसके पास एक मोबाइल फोन भी था और वह ऊपर से लगातार बातचीत कर रहा था. बताया जा रहा है कि युवक उसी टावर में काम करता है. घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना की पुलिस, एसपी संयम राजा और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. युवक की पहचान पूर्णिया निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है, जबकि उसकी प्रेमिका पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है.

6 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

करीब 6 घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और प्रशासन लगातार युवक को समझाने में जुटे रहे. आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि प्यार में असफलता कभी-कभी लोगों को ऐसे खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर देती है, जिससे उनकी जान भी जोखिम में पड़ सकती है.

जान जोखिम में डाल रहे लोग

बता दें कि यह कोई पहला घटना नहीं, इससे पहले भी देश के कई हिस्सों से लगातार ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जहां लोग कई बार प्यार के लिए तो कई बार न्याय के लिए जान जोखिम डालने का मजबूर हो जाते हैं. ऐसे ही एक मामला रविवार को ही बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड स्थित पसहरा गांव से सामने आया है, जहां पारिवारिक कलह से टूटा युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया था. हालांकि, पिता की कोशिशों के बाद बेटा नीचे उतर आया.

Related Articles

Back to top button