ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
लाइफ स्टाइल

Summer Health Tips: किचन के ये 5 ठंडी तासीर वाले मसाले शरीर को रखेंगे कूल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे

गर्मियों का मौसम आते ही लोग अपनी डाइट में बदलाव करने लगते हैं. इस उमसभर मौसम में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में लोग ऐसी चीजों की तलाश में रहते हैं जो शरीर को ठंडा रखें और कई फायदे दें. भारतीय रसोई में कई ऐसे मसाले होते हैं, जिनकी तासीर ठंडी होती है और जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर के तापमान को भी बैलेंस बनाए रखते हैं. सौंफ, धनिया, जीरा जैसे मसाले सिर्फ खाने में खुशबू और फ्लेवर ही नहीं जोड़ते, बल्कि ये पाचन को बेहतर बनाने, शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी के असर को कम करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं.

इन मसालों का सही तरीके से सेवन करने से आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने शरीर को अंदर से ठंडक दे सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में हम एक्सपर्ट से जानते हैं 5 ऐसे ही मसालों के बारे में जिन्हें आपको गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.

ड्राई पुदीना पाउडर

न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुरकरेजा बताती हैं कि ड्राई पुदीना पाउडर गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए बेहद असरदार माना जाता है. इसमें मेंथॉल, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और विटामिन A पाए जाते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं और शरीर की गर्मी को कम करते हैं. इसके सेवन से पेट की जलन, गैस और उल्टी जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है. आप इसे छाछ, नींबू पानी या दही में मिलाकर ले सकते हैं, या फिर सलाद और रायता में डालकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

सूखी धनिया (धनिया के बीज)

धनिया के बीज भी गर्मियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए. इनकी तासीर भी ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखने में मददगार है. इसमें विटामिन C, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं. गर्मियों में आप धनिया के बीज को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पी सकते हैं या इसका काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं.

जीरा (Cumin Seeds)

छोटा सा दिखने वाला जीरा भी कमाल के फायदे देता है. ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है. बल्कि शरीर के तापमान को बैलेंस करने का भी काम करता है. इसमें आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं. जीरे का पानी (उबालकर ठंडा किया हुआ) गर्मियों में पीना बहुत फायदेमंद होता है. इसे छाछ या दही में मिलाकर भी लिया जा सकता है.

सौंफ (Fennel Seeds)

सौंफ को ठंडी तासीर के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है. इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं. गर्मियों में सौंफ का पानी पीना या इसे चबाकर खाना बहुत फायदेमंद होता है. आप सौंफ को शरबत या हर्बल ड्रिंक में मिलाकर भी ले सकते हैं.

इलायची (Cardamom)

इलायची की तासीर भी ठंडी होती है और यह शरीर को फ्रेश और ठंडा महसूस कराती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। गर्मियों में इलायची को पानी या दूध में उबालकर पी सकते हैं, या फिर शरबत और चाय में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं. इससे मुंह की बदबू भी दूर होती है और शरीर तरोताजा रहता है.

Related Articles

Back to top button