ब्रेकिंग
US-Iran Relations: ईरान के आगे झुका अमेरिका? तेहरान की शर्तों पर युद्धविराम की चर्चा के बीच ट्रंप के... Mother’s Day 2026: कौन हैं अष्ट वसु, 11 रुद्र और 12 आदित्यों की माता? जानें सनातन धर्म में सृष्टि की... BCCI Schedule 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बीसीसीआई ने महिला टीम की न... Digital Detox: रोज सिर्फ 1 घंटा फोन से रहें दूर; तनाव कम करने और बेहतर नींद के लिए जानें डिजिटल डिटॉ... Business Idea: शिलाजीत की खेती नहीं खोज से होती है लाखों की कमाई; जानें कहाँ मिलता है यह 'काला सोना'... Suvendu Adhikari PA Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के 10 घंटे बीते; अब तक के 5 बड़े खुलासे और... Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज... Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प... Bhopal Airport News: भोपाल एयरपोर्ट पर देर रात 'ऑपरेशन अलर्ट'; ब्लैक कैट कमांडो ने संभाला मोर्चा, जा...
मध्यप्रदेश

Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने एक परिवार की तमाम खुशियों को उम्र भर के लिए मातम में बदल दिया. एक घर जहां. तीन दिन बाद शहनाइयां बजने वाली थीं, बेटे के विवाह की तैयारियां जोरों पर थीं, मंगल गीत गाए जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा है. तिलक और फेरों की तैयारियों के बीच जहां बेटे की शहनाई बजनी थी वहां से अब पिता की अर्थी उठी, टेमर भीटा गांव में शादी के उल्लास के बीच अचानक पिता की मौत की खबर ने कोहराम मचा दिया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेमर भीटा गांव निवासी 52 वर्षीय रवि पटेल के पुत्र नीतेश का विवाह आगामी 25 अप्रैल को होना था. पिता रवि पटेल अपने इकलौते बेटे की शादी को लेकर बेहद उत्साहित थे और खुद ही सगे-संबंधियों को निमंत्रण पत्र बांटने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे. जैसे ही वे गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास बाईपास मार्ग पर पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि रवि पटेल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

सदमे में परिजन

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें मेडिकल अस्पताल ले जाया गया. हालत नाजुक होने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया. हालांकि, देर रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. जैसे ही मौत की सूचना परिजनों तक पहुंची, शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई. जिस आंगन में शहनाई बजने वाली थी वहां अब मातम का सन्नाटा पसरा है. अपने पिता के शव को देखकर बेटे नीतेश का रो-रोकर बुरा हाल है. वह बार-बार बस यही कह रहा था कि पिता तो उसकी शादी की खुशियां बांटने निकले थे, उन्हें क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा.

फरार हुआ वाहन चालक

हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर भाग निकला. घटना की सूचना मिलते ही तिलवारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया है. पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद दूल्हे के पिता का अंतिम संस्कार किया गया.

Related Articles

Back to top button