ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
मध्यप्रदेश

Bageshwar Dham: ऑस्ट्रेलिया से लौटे बागेश्वर सरकार, 4 लाख भक्तों को दी ‘ऑनलाइन सिद्ध मंत्र’ और यज्ञ-हवन की बड़ी सौगात

छतरपुर : बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम पर उन भक्तों के लिए ऑनलाइन हवन, पूजन, हनुमान चालीसा का पाठ करवाया, जो धाम पर किन्हीं कारणवश नहीं आ सकते. ऐसे भक्तों के लिए बाबा ने खुद एक ऑनलाइन आयोजन किया. 20 अप्रैल की आधीरात को बागेश्वर धाम में 5वां ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ. हर घर में हवन की पद्धति को पुनः जागृत करने के उद्देश्य से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ समय पूर्व पांच हनुमान चालीसा हवन करने का संकल्प लिया था.

लाखों लोगों ने किया ‘नारियल उतारा’

इस श्रृंखला का पहला हवन 4 दिसंबर को आयोजित हुआ था, जिसके बाद प्रत्येक माह एक-एक हवन किया गया. पांचवें हवन में बागेश्वर महाराज के सान्निध्य में देश-विदेश के लाखों सनातनी परिवारों ने जुड़कर हवन कुंड में हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर आहुति दी. इस भव्य आयोजन के माध्यम से घर-घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार और नकारात्मकता को दूर करने का संदेश दिया गया. हवन के दौरान लाखों परिवारों ने ‘नारियल उतारा’ का विशेष उपाय भी किया.

इससे पूर्व आयोजित हवनों में आर्थिक तंगी और कर्ज से मुक्ति की कामना जैसे उद्देश्य भी जुड़े रहे, जिससे यह आध्यात्मिक अभियान लोगों के जीवन में आशा और विश्वास का माध्यम बनता जा रहा है. देश-विदेश में बसे सनातनियों ने एक अद्भुत आध्यात्मिक एकता का परिचय देते हुए अपने-अपने घरों से इस हवन में भाग लिया.

4 लाख लोगों ने यूट्यूब से जुड़कर किया हवन

5वें ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन में आस्था का अभूतपूर्व सागर उमड़ पड़ा. बागेश्वर धाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से 4 लाख से अधिक परिवारों ने एक साथ हवन कर दिव्य ऊर्जा का अनुभव किया. यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर सनातन संस्कृति की शक्ति, श्रद्धा और सामूहिक चेतना का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा. अगला छठवां हनुमान चालीसा हवन 4 जून को आयोजित किया जाएगा.

क्या बोले बाबा बागेश्वर?

बाबा बागेश्वर ने कहा, ” आज वेदों के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं. विदेशों में रहने वाले भी हिन्दू सनातन की ओर मुड़ रहे हैं. पांचवें हवन, हनुमान चालीसा में देश-विदेश के लोग तिल, जबा,चावल और नहा धोकर हवन में बैठने का इंतजार करते हैं. यह हवन घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए किया गया.”

देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पर बाबा बागेश्वर ने ऑनलाइन हवन, यज्ञ, हनुमान चालीसा का पाठ करवाया, जिसमें देश-विदेश के 4 लाख भक्तों ने एक साथ हवन,पूजन कर यज्ञ में आहुति डाली.

Related Articles

Back to top button