ब्रेकिंग
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली जा रही ऐतिहासिक जनजातीय गौरव पदयात्रा देशभर में मॉडल और पुरस्कारों से सम्मानित रांची सदर अस्पताल में बुनियादी दवाओं का अकाल छठ महापर्व में गन्ने का विशेष महत्व और इस बार कीमतों में 25 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े क... मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग
झारखण्ड

Ranchi Orient Craft News: रांची के ओरिएंट क्राफ्ट में महिला कर्मियों का हंगामा, 2 महीने से वेतन नहीं मिलने पर फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन

रांचीः खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज महिला कर्मचारियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा. बड़ी संख्या में महिला कर्मियों ने काम करने से इनकार करते हुए प्लांट गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया.

घटनास्थल पर खेलगांव पुलिस तैनात

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने में जुट गई. खेलगांव थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि प्लांट गेट पर महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और ट्रैफिक पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा है.

प्रबंधन ने सोमवार तक सैलरी देने का किया वादा

उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिला कर्मियों और कंपनी प्रबंधन दोनों पक्षों से बातचीत की है. कंपनी प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि अगले सोमवार तक सभी कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, इस फैक्ट्री में कुल 2400 कर्मचारी हैं, जिनमें से 85 प्रतिशत महिलाएं हैं. जबकि करीब 40 प्रतिशत महिला कर्मी वेतन भुगतान से पहले काम शुरू करने को तैयार नहीं हैं.

क्या कहा थाना प्रभारी ने

थाना प्रभारी अभिषेक राय ने कंपनी प्रबंधन के हवाले से बताया कि प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि आंदोलन का कोई स्पष्ट नेतृत्व सामने नहीं आ रहा है. एहतियात के तौर पर प्लांट परिसर के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल पर रांची के खेलगांव में ओरिएंट क्राफ्ट को स्थापित किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिला. कोरोना काल के दौरान ऑर्डर नहीं मिलने से कंपनी के उत्पादन पर असर पड़ा था. पिछले दिनों अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के कारण निर्यात में भारी गिरावट से भी उत्पादन पर असर पड़ा. इस प्लांट में अमेरिका के लिए द क्रू, पोलो और डिक्स के रेडीमेड गारमेंट भी तैयार किए जाते हैं.

Related Articles

Back to top button