ब्रेकिंग
Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी पत्नी सोनम को बड़ा झटका, जमानत खारिज कर सरेंडर क... MP High Court: बीजेपी विधायक संजय पाठक को बड़ी राहत, आपराधिक अवमानना मामले में बिना शर्त माफी स्वीकार IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम... Bhopal Robbery Case: कुत्तों को मांस खिलाकर 18 लाख की डकैती डालने वाला शातिर शाहरुख जयपुर से गिरफ्ता... SL Squad for India Test: खेल मंत्री लगाएंगे अंतिम मुहर, श्रीलंका टीम चयन से पहले बोर्ड की बढ़ी मुश्कि... Bollywood on NEET Protest: सलमान खान के बाद अब आलिया भट्ट ने किया छात्रों का सपोर्ट, बॉलीवुड से मिल ... US Iran Conflict: अमेरिका के लगातार हमलों से दहला ईरान, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने दी बड़ी चेता... BCCI Title Rights: बीसीसीआई ने घरेलू मैचों के स्पॉन्सरशिप राइट्स का बेस प्राइस 15% से ज्यादा बढ़ाया Recharge Plan Expiry: क्या रिचार्ज खत्म होते ही बंद हो सकती है इनकमिंग कॉल? संसद में उठा बड़ा सवाल, ... Krishna’s Peacock Feather: भगवान श्रीकृष्ण क्यों लगाते हैं मुकुट में मोर पंख? जानिए त्रेता युग से जु...
हरियाणा

Amritsar Police Alert: अमृतसर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अमृतसर: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुछ शरारती तत्व बाहर बैठकर माहौल खराब करने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर के साइबर सेल और पुलिस थानों द्वारा हाल ही में बहुत अच्छा काम किया है और इस बारे में जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले भी धमकी भरे ईमेल मामलों में पुलिस को कामयाबी मिली है और आने वाले समय में भी ऐसे मामलों से सख्ती से निपटा जाएगा।

कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि पंजाब पुलिस और कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। ब्लैकआउट को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने साफ किया कि यह सिर्फ एक मॉक ड्रिल है लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इसे लेकर लोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं है और पुलिस हर हालात पर नजर रख रही है।

कमिश्नर ने अमृतसर के लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन न करें और शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी के निवासियों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्रायोरिटी है और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। आखिर में उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी को पूरी इमानदारी और सतर्कता से निभा रही है और आम जनता की सुरक्षा को यकीनी बनाना ही उसका मुख्य उद्देश्य है।

Related Articles

Back to top button