ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
दिल्ली/NCR

Delhi-Dehradun Expressway Accident: नाइट्रोजन भरे टैंकर से टकराया ट्रक, गैस रिसाव के बाद एक्सप्रेसवे पर मचा हड़कंप; पुलिस ने रोका ट्रैफिक

Delhi Dehradun Expressway accident: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नाइट्रोजन गैस से भरे एक टैंकर को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टैंकर से नाइट्रोजन गैस का रिसाव होने लगा. इसके चलते वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और यात्रियों में हड़कंप मच गया. यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर के पास मोहंड क्षेत्र में स्थित डाट काली मंदिर से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे पर ये हादसा हुआ.

गुरुवार को जैसे ही गैस लीक होने की खबर फैली, आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया. हालांकि, स्थिति को जल्द ही नियंत्रित करने के लिए संबंधित विभागों ने तेजी से कार्रवाई की. घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग को अलर्ट किया गया. देहरादून से फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. इसके साथ ही उत्तराखंड फायर सर्विस के अन्य कर्मचारी भी बचाव कार्य में जुट गए. सहारनपुर से भी फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर अभियान में सहयोग किया.

रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची

संबंधित गैस कंपनी के कर्मचारियों को भी तत्काल सूचना दी गई, जिसके बाद उनकी रेस्क्यू टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर पहुंची टीमों ने सबसे पहले पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घेरा बनाकर नियंत्रित किया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके. इसके बाद गैस रिसाव को रोकने के लिए तकनीकी उपाय शुरू किए गए.

नाइट्रोजन गैस को दूसरे टैंकर में ट्रांसफर किया गया

फायर कर्मियों की निगरानी में कंपनी के विशेषज्ञों ने लीक हो रही नाइट्रोजन गैस को सावधानीपूर्वक दूसरे टैंकर में ट्रांसफर किया. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया गया. घटना के समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी. एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए यातायात को डायवर्ट और नियंत्रित किया गया, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

Related Articles

Back to top button