ब्रेकिंग
HPCL Refinery Fire Visakhapatnam: विशाखापत्तनम में एचपीसीएल रिफाइनरी के प्लांट में लगी भीषण आग, तेज ... Delhi High Court on BS4 Vehicle Ban: दिल्ली में बाहरी राज्यों की BS-4 गाड़ियों के प्रवेश पर रोक बरकर... Tiger Shroff House Firing Case Arrest: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफल... पश्चिम बंगाल में दामोदर नदी में नहाने गए 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की डूबकर मौत, मछली पकड़ने वाले ... Aaj Ka Mausam : चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का दक्षिण भारत में तांडव, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई र... Pauri Garhwal Elephant Tusks Missing Case: उत्तराखंड के वन विभाग कार्यालय से 35 किलो हाथी दांत गायब,... Jalaun Lawyer Murder Case Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहि... Delhi Police ACP Manasvi Vashisht Suspended: कड़कड़डूमा कोर्ट विवाद और पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्... Tap and Pay Debit Credit Card Security: क्या जेब में रखे कार्ड से कोई निकाल सकता है पैसे? जानिए कैसे... Indian Navy Rescue Operation Arabian Sea: अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम, सोमालियाई लुटे...
झारखण्ड

Gumla News: शादी से लौट रही गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा, दो की मौत, कई घायल

गुमला: जिले के कुरकुरा थाना क्षेत्र के वेतरकेरा मोड़ के पास बारातियों से भरा वाहन पलट गया. हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि इस घटना में एक गंभीर रूप से जख्मी है, जिसे कामडरा स्वास्थ्य केंद्र से रिम्स रेफर किया गया है. जिसकी पुष्टि कामडरा चिकित्सक सुनील खलखो ने की है.

बारात से लौटने के दौरान हुआ हादसा

घटना के विषय में जानकारी देते हुए मृतक के परिजन हरखू महतो ने बताया है कि टाटी भंडार टोली से योगेंद्र महतो के बेटे तुच्छी महतो की शादी में शामिल होने के लिए सभी लोग लचरागढ़ में शामिल होने के लिए गए थे. जहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है. इस दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे गए शव

वहीं वाहन में अन्य सवार लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं, जिनको प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही कुरकुरा थाने के एसआई संजय रजक मौके पर पहुंचे और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है

चल रही है मामले की जांच: थाना प्रभारी

वहीं घटना की पुष्टि करते हुए कुरकुरा थाना प्रभारी संजय मुंडा ने बताया कि दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है.

Related Articles

Back to top button