ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
झारखण्ड

बोकारो न्यूज़: झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) के दौरान बवाल, प्रश्न पत्र न मिलने पर छात्रों ने किया हंगामा, सरकार तक पहुंचेगा मामला

बोकारो: JET की परीक्षा रविवार सुबह 10 बजे से 1 तक प्रथम पाली में आयोजित थी, लेकिन बोकारो के सेक्टर 9 के सरदार पटेल पब्लिक स्कूल स्थित परीक्षा सेंटर में परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी.दरअसल, एक सेट का 32 प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र ही नहीं पहुंचा. जिसके बाद अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया.

अभ्यर्थियों ने जमकर किया हंगामा

अभ्यर्थियों का आरोप था कि एक तो समय पर प्रश्न पत्र नहीं पहुंचा, दूसरी ओर प्रशासन ने उन्हें परीक्षा केंद्र में कैद कर रखा था. इस दौरान बोकारो डीसी अजय नाथ झा सिर्फ यह आश्वासन दे रहे थे कि 1 घंटे में प्रश्न पत्र आ जाएगा. प्रश्न पत्र का सेट धनबाद चला गया है, लेकिन 1 बजे परीक्षा का समय खत्म होने के बाद भी प्रश्न पत्र नहीं आया.

JPSC और प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

इस दौरान अभ्यर्थियों ने जेपीएससी और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए. परीक्षार्थियों ने बताया कि सुबह 8 बजे हम लोगों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का आदेश निर्गत किया गया था. सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन प्रश्न पत्र पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. जबकि 1 घंटे में धनबाद से प्रश्न पत्र बोकारो आ सकता था और परीक्षा भी आयोजित हो सकती थी. अभ्यर्थियों ने कहा कि हम लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है.

इधर, अभ्यर्थियों के हंगामे को देखते हुए डीसी और एसपी मौके पर मौजूद रहे. पुलिस की तैनाती भी परीक्षा केंद्र पर की गई थी, लेकिन प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने इस पर मीडिया से बात नहीं की.

डीसी से रिपोर्ट लेकर सरकार के संज्ञान में देंगेः मंत्री

वहीं बोकारो पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने इस मामले पर कहा कि यह जेपीएससी की लापरवाही है. डीसी से मामले की रिपोर्ट लेकर सरकार के संज्ञान में देने का काम किया जाएगा. मामला काफी गंभीर है.

Related Articles

Back to top button