ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
झारखण्ड

Jharkhand Weather Update: डाल्टनगंज बना सबसे गर्म शहर, झारखंड में आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज

रांची: झारखंड में 25 अप्रैल का दिन तापमान के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला साबित हुआ. पूरे राज्य में गर्मी ने ऐसा कहर ढाया कि ज्यादातर जिलों में पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया है. हालात ऐसे रहे कि दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग घरों में कैद होने को मजबूर दिखे.

डाल्टनगंज में रिकॉर्ड गर्मी

सबसे ज्यादा गर्मी डालटेनगंज में रिकॉर्ड की गई है. जहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह सामान्य से करीब 3.8 डिग्री ज्यादा है, जो इस सीजन में अब तक के सबसे ऊंचे स्तरों में शामिल है. इसके अलावा चाईबासा में 42.4 डिग्री, बोकारो में 41.2 डिग्री और रांची में 40.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सभी जगहों पर सामान्य से काफी ऊपर रहा.

रात में भी नहीं मिली राहत

जमशेदपुर में भी पारा 40.3 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि कोडरमा, गुमला और हजारीबाग जैसे जिलों में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर बना रहा. खास बात यह रही कि सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली. रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री से ज्यादा ऊपर दर्ज किया गया, जिससे उमस और बेचैनी बढ़ गई.

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

झारखंड में 26 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. राज्य के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक उत्तर-पूर्व, मध्य और दक्षिणी झारखंड के जिलों में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा. देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे उत्तर-पूर्वी इलाकों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भी बादल और बारिश के आसार

वहीं रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, खूंटी और लोहरदगा समेत मध्य झारखंड में भी मौसम करवट ले सकता है. दक्षिणी हिस्सों की बात करें तो पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भी बादल, बारिश और मेघ गर्जन के आसार हैं. कुछ जगहों पर तेज हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. साथ ही ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

Related Articles

Back to top button