ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र में छह लाख कर्मियों के साथ 25 हजार कंपनियों में कामकाज शुरू

पुणे। छह लाख कामगारों के साथ कम से कम 25000 कंपनियों में कामकाज शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में रेड जोन से बाहर इन कंपनियों को कोविड-19 के खिलाफ लागू लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई है। राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने सोमवार को यह जानकारी दी। मराठा चैंबर्स ऑफ कामर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर की ओर से पुणे में आयोजित वेबीनार में देसाई ने कहा, ‘महाराष्ट्र में रेड जोन से बाहर 57,745 उद्योग हैं। इनमें से 25000 कंपनियों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। हमसे विदेशी निवेशक पूछताछ भी कर रहे हैं।’

पश्चिम महाराष्ट्र में 9,147 कंपनियों को अनुमति दी गई है। इनमें से 5,774 ने उत्पादन शुरू कर दिया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि उद्योगपति मुंबई, ठाणे, पुणे, पिंपरी चिंचवाड में उद्योग शुरू करने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हड़बड़ी में नहीं है। मुंबई, ठाणे, पुणे और पिंपरी चिंचवाड में किसी भी उद्योग को अनुमति नहीं दी गई है। इसका कारण यह है कि ये सभी कोविड-19 संवेदनशील इलाके हैं और रेड जोन में आते हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पूरे राज्य को ग्रीन जोन बनाने पर तुले हैं।

उद्योगों को राज्य सरकार की ओर से कुछ राहत दिए जाने का आश्वासन देते हुए देसाई ने कहा, ‘महाराष्ट्र के लघु उद्योगों के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा की जाएगी। इस दिशा में काम अंतिम चरण में है। हम केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल एवं अन्य के साथ चर्चा कर रहे हैं।’

महाराष्ट्र में सोमवार को 1,230 नए मामले मिले जिसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,401 हो गई है। मुंबई में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 791 नए मामले सामने आए जिसके साथ महानगर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,355 हो गई। 20 लोगों की मौत भी हुई है। महानगर में अब तक इस महामारी से 528 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्‍ट्र में हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button