ब्रेकिंग
सावन में सागर में मंडराया भीषण जलसंकट! राजघाट बांध में बचा सिर्फ 10 दिन का पानी, खाली पड़े बांध से च... सावन में सागर में मंडराया भीषण जलसंकट! राजघाट बांध में बचा सिर्फ 10 दिन का पानी, खाली पड़े बांध से च... कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ... भोपाल बड़ा तालाब अतिक्रमण विवाद: 303 अवैध निर्माण चिह्नित, NGT ने बनाई 4 सदस्यीय जांच टीम; 28 सितंबर... विदिशा की लुहांगी पहाड़ी पर 126वें वर्ष संपन्न हुआ पारंपरिक वायु परीक्षण, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार नरसिंहपुर में कलेजा कांपने वाली घटना! ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, सिर धड़ से अलग होने पर भी सीने ... आईएएस तुकाराम मुंढे की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप, 2 महीने में 1100 छापे और 50 से ज्यादा ल... दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने...
मध्यप्रदेश

MP Assembly Special Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर संकल्प पेश करेंगे सीएम मोहन यादव

भोपाल में आज मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है. सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी. शुरुआत में दिवंगत पूर्व विधायक, सांसद और अन्य प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सदन में महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास पर केंद्रित एक शासकीय संकल्प पेश करेंगे. इस संकल्प में देश की संसद और सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने और परिसीमन प्रक्रिया पूरी कर इसे प्रभावी बनाने की बात शामिल है.

सत्र में महिला आरक्षण के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की महिला कल्याण योजनाओं और उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी. भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मुद्दे पर बहस की शुरुआत करेंगे, जिससे सदन में महिला सशक्तिकरण को लेकर अहम चर्चा होने की उम्मीद है. इस बीच, कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र सरकार मौजूदा 543 लोकसभा सीटों में से 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करे.

‘महिला सशक्तिकरण के प्रति नकारात्मक रवैया’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ अन्याय किया. सत्र के संबंध में सीएम ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण अधिनियम के प्रति जो नकारात्मक रवैया अपनाया है. इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी तक, कांग्रेस ने पांच पीढ़ियों से लगातार महिलाओं के साथ जो अन्याय किया है, उसे देश कभी नहीं भूलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर, देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का फैसला लिया है.

सीएम ने कहा कि इस कानून को कमजोर करने में कांग्रेस और उसके सहयोगियों-जैसे SP, TMC, DMK और ऐसे ही अन्य सभी विपक्षी गठबंधनों ने जो भूमिका निभाई है, मैं उसकी कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि हम सदन में एक बार फिर प्रस्ताव पारित करेंगे, जिसमें यह कहा जाएगा कि हमारी सरकार 33 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन करती है. पीएम मोदी का ये फैसला बहुत अच्छा था.

Related Articles

Back to top button