ब्रेकिंग
दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,...
झारखण्ड

Jharkhand News: दूषित गोलगप्पा खाने से मची चीख-पुकार, 42 लोग अस्पताल में भर्ती, देर रात गांव पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

गिरिडीह: सदर प्रखंड के कुम्हरगड़िया एवं बजटो में गोलगप्पा खाने से बीमार हुए लोगों का हाल देर रात तक डीसी रामनिवास यादव लेते रहे. रात में ही डीसी के साथ एसडीएम श्रीकांत विस्पुते के साथ एसडीपीओ जीतबाहन उरांव गांव पहुंचे. यहां घरों में जिन मरीजों का इलाज चल रहा था, उन सभी लोगों के घरों पर डीसी पहुंचे और मुलाकात की. साथ में आए चिकित्सक को डीसी ने आवश्यक निर्देश दिए. वहीं, ग्रामीणों को समझाया कि गर्मी के दौरान किस तरह का परहेज करना है और कैसे बचाव करना है.

पालमो का रहने वाला है गोलगप्पा विक्रेता

डीसी ने ग्रामीणों से बातचीत की तो यह साफ हुआ कि गोलगप्पा बेचने वाला पालमो गांव का निवासी है. वह आए दिन इस गांव में आता रहता है. शनिवार को भी गोलगप्पा बेचने आया. पहले पहर में जिसने गोलगप्पा खाया उसकी तबियत ठीक रही. लेकिन दूसरे पहर में गोलगप्पा खाने वालों की तबियत बिगड़ने लगी.

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह से ही लोगों की तबियत ज्यादा खराब होने लगी थी. लोगों ने पहले गांव में ही इलाज शुरू किया. दोपहर के बाद जब ज्यादा लोगों की तबियत बिगड़ने लगी तो यहां के प्रबुद्ध लोग एक्टिव हुए. जिसके बाद लोगों को सदर अस्पताल ले जाया जाने लगा.

एम्बुलेंस की शिकायत को डीसी ने लिया गंभीरता से

गांव पहुंचे डीसी के समक्ष ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की भी शिकायत की. ग्रामीणों ने बताया कि 108 में फोन करने के बाद एम्बुलेंस काफी देर से पहुंचा और इसके बाद एम्बुलेंस के ड्राइवर एक साथ कई मरीजों को ले जाने को तैयार ही नहीं थे. ऐसे में निजी वाहन से मरीजों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. डीसी ने इस मामले को भी गंभीरता से लिया.

मृतक के प्रति व्यक्त की संवेदना

यहां लोगों ने डीसी से मृतक बच्चे के परिजनों के लिए मुआवजा की मांग रखी. ऐसे में डीसी ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि जो भी संभव होगा वह मदद की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन ग्रामीणों के साथ है.

कल्पना ने की बात

जिस इलाके की यह घटना है वह क्षेत्र गांडेय विधानसभा में आता है. ऐसे में यहां की विधायक सह मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने डीसी से वहां की स्थिति की जानकारी ली. फोन पर काफी देर तक बातचीत की तथा कई निर्देश भी दी.

पूर्व विधायक भी पहुंचे गांव

दूसरी तरफ रविवार की शाम को जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक प्रो जेपी वर्मा भी दोनों गांव पहुंचे और मरीजों का हाल जाना. वहीं भाजपा नेता दिनेश यादव भी सदर अस्पताल पहुंचे. इनके अलावा कई नेता और सामाजिक कार्यकर्त्ता भी अस्पताल पहुंचे.

गोलगप्पे वाले से पूछताछ

मामले में जिस व्यक्ति द्वारा गोलगप्पा बेचा गया था उसे भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया. यहां मुफ्फसिल पुलिस ने गोलगप्पे वाले से पूछताछ की है. पूछताछ में पुलिस ने गोलगप्पा का मसाला कब बनाया गया था और क्या-क्या मिलाया गया था इसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की.

Related Articles

Back to top button