ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
खेल

केंद्र सरकार ने 14 राज्यों को दिये 6,195 करोड़ रुपये, कोरोना वायरस से लड़ाई में आएंगे काम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को कोरोना वायरस से खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए 14 राज्यों को 6,195 करोड़ रुपये जारी किये हैं। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह राशि कोरोना वायरस संकट के दौरान राज्यों को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है। गौरतलब है कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सरकार ने 11 मई 2020 को 14 राज्यों के लिए 6,195.08 करोड़ रुपये जारी किये हैं। यह राशि 15 वें वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित पोस्ट डिवोल्यूशन रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट की दूसरी समान मासिक किश्त के रूप में जारी किये गए हैं। यह कोरोना संकट के दौरान राज्यों क अतिरिक्त संसाधन प्रदान करेगा।’

NSitharamanOffice

✔@nsitharamanoffc

The government on May 11, 2020 released Rs 6,195.08 crore to 14 states as the second equated monthly installment of the Post Devolution Revenue Deficit Grant as recommended by the 15th Finance Commission. This would provide them additional resources during the Corona crisis.

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
1,145 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

वित्त मंत्रालय के अनुसार, आंध्रप्रदेश को 49141.66 लाख, असम को 63158.33 लाख, हिमाचल प्रदेश को 95258.33 लाख, केरल को 127691.66 लाख, मणिपुर को 23533.33 लाख, मेघालय को 4091.66 लाख, मिजोरम को 11850 लाख, नागालैंड को 32641.66 लाख, पंजाब को 62825 लाख, तमिलनाडु को 33541.66 लाख, त्रिपुरा को 26966.66 लाख, उत्तराखंड को 41775 लाख और पश्चिम बंगाल को 615774.95 लाख रुपये जारी हुए हैं। वहीं, सिक्किम को 3733.33 लाख रुपये जारी हुए हैं।

ANI Digital

✔@ani_digital

The union government releases Rs 6,195.08 crore to 14 states as the second equated monthly instalment of the Post Devolution Revenue Deficit Grant as recommended by the Finance Commission

Read @ANI story | https://www.aninews.in/news/national/general-news/centre-releases-rs-6195-crore-to-14-states-to-fight-covid-1920200512022434/ …

Twitter पर छबि देखें
64 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
गौरतलब है कि देश में 25 मार्च से ही देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है। 40 दिन के लॉकडाउन के बाद सरकार ने 4 मई से कुछ छूट के साथ तीसरे चरण का लॉकडाउन लागू किया था, जो 17 मई को समाप्त हो रहा है। तीसरे चरण का लॉकडाउन खत्म होने से पहले सोमवार को प्रधानमंत्री की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री से लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button