ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
छत्तीसगढ़

Government Negligence: अग्निशमन वाहन के नाम पर ‘शून्य’! आग बुझाने के लिए 40 किलोमीटर का इंतजार, प्रशासन पर उठे सवाल

एमसीबी: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. वहीं एमसीबी जिले के नगर पालिका निगम चिरमिरी के पास आज तक खुद का अग्निशमन वाहन तक नहीं है. कहीं आगजनी होने पर चिरमिरी को लगभग 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय के फायर ब्रिगेड वाहन पर निर्भर रहना पड़ता है.

नगर निगम के पास नहीं अग्निशमन वाहन

शहर के लोगों का कहना है कि घनी आबादी वाले इलाके, बाजार, सरकारी कार्यालय और रिहायशी क्षेत्र में किसी बड़े हादसे की स्थिति बन जाए तो राहत और बचाव कार्य शुरू होने में ही काफी देर हो सकती है. स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि जब तक जिला मुख्यालय से अग्निशमन वाहन पहुंचेगा, तब तक काफी नुकसान हो चुका होगा.

गर्मी में बढ़ जाती है आगजनी की घटनाएं

शहरवासियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ जंगलों, घरों, दुकानों और बिजली ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाएं आम हो गई हैं. बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन अब तक संसाधनों के नाम पर खाली हाथ नजर आ रहा है. करोड़ों रुपए के विकास कार्यों और योजनाओं के दावों के बीच नगर निगम की यह बड़ी कमी प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलती दिखाई दे रही है.

लोगों का नगर निगम प्रशासन पर आरोप

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम सिर्फ कागजों में विकास की तस्वीर पेश कर रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है. शहरवासियों का कहना है कि जब नगर निगम आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए भी तैयार नहीं है तो आखिर विकास के बड़े-बड़े दावे किस काम के हैं.

नगर निगम की इस लापरवाही को लेकर अब जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि वर्षों से नगर निगम का दर्जा मिलने के बावजूद यदि शहर को फायर ब्रिगेड जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पाई, तो यह सीधे तौर पर प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है.

नगर निगम मेयर का दावा

वहीं इस पूरे मामले में महापौर राम नरेश राय ने भी स्वीकार किया कि नगर निगम के पास खुद का अग्निशमन वाहन नहीं है और आगजनी की घटनाओं में जिला मुख्यालय से सहायता लेनी पड़ती है.

महापौर ने कहा कि हमारे पास अग्निशमन वाहन हुआ करता था, लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन फेल होने की वजह से उसका उपयोग नहीं कर पा रहे थे. हमने शासन को इसकी सूचना दे दी है. शासन भी अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है और जल्द ही चिरमिरी को अग्निशमन वाहन मिल जाएगा. फिलहाल हम एसईसीआर के पास जो अग्निशमन वाहन हैं, उससे आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने का प्रयास करते हैं.

Related Articles

Back to top button