ब्रेकिंग
Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए... Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण... PM Modi Birthday CG: जीपीएम से लेकर सुकमा तक हलचल! छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा कार्यों पर कांग्रेस ... Bastar News Update: बस्तर में दीपोत्सव बना सियासी अखाड़ा, जगदलपुर में कांग्रेस-भाजपा के बीच धक्का-मु... Durg Chunav News: जामुल नगर पालिका के किस वार्ड से कौन लड़ सकेगा चुनाव? आरक्षण के बाद भाजपा-कांग्रेस... Durg Jail Search Operation: कैदियों तक कैसे पहुंचे मोबाइल और कैंची? दुर्ग जेल रेड के बाद कॉल डिटेल ज... Faridkot Arms Racket: पाकिस्तान ड्रोन लिंक और जेल से जुड़े तार; फरीदकोट में भारी मात्रा में अवैध असल... Mohali Court News: विक्की मिड्डूखेड़ा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई; मोहाली कोर्ट ने गुगनी के खिलाफ तय...
मध्यप्रदेश

Encroachment Drive: जाटखेड़ी में प्रशासन का बुलडोजर देख भड़के लोग; बेघर हुए 20 परिवारों ने मांगी रहने की जगह

भोपाल। जाटखेड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों के साथ ही कांग्रेस ने भी विरोध जताया है। जाटाखेड़ी में 20 से अधिक परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस दिए हैं, जिनमें से कुछ मकानों को तोड़ दिया है।

प्रभावित परिवारों ने कहा कि उन्हें बिना स्थायी पुनर्वास के बेदखल किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से पुनर्वास की मांग की।

कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला ने बताया कि यह बस्ती 20 से 30 साल पुरानी है। यहां रह रहे परिवारों को अचानक हटाना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी पुनर्वास नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुज निकेश चौहान और जिलाध्यक्ष रोहित राजपूत भी मौजूद रहे।

प्रशासन की कार्रवाई से बढ़ी नाराजगी

प्रभावित लोगों ने कहा कि सीमित संसाधनों में जीवनयापन कर रहे परिवारों के सिर से अचानक छत छिन गई है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button