ब्रेकिंग
Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं...
हरियाणा

Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके में तनाव

करनाल: जिले के तरावड़ी स्थित जीटी रोड पर बने चौधरी पेट्रोल पंप पर शनिवार तड़के सनसनीखेज वारदात सामने आई. एक अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल डलवाने के बहाने पहुंचा, लेकिन कुछ ही पलों में उसका इरादा लूट में बदल गया.

पेट्रोल के बहाने रची साजिश: सुबह करीब 4:25 बजे आरोपी बिना नंबर प्लेट की काली बाइक पर आया. उसने 100 रुपए का पेट्रोल डलवाया और सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार किया. जैसे ही सेल्समैन सुरेश कुमार अपने शोरूम की ओर बढ़ा, आरोपी उसके पीछे-पीछे शोरूम तक पहुंच गया.

पिस्तौल तानकर दी धमकी: अचानक आरोपी ने अपनी कमीज उठाई और कमर से पिस्तौल निकालकर सुरेश कुमार पर तान दी. उसने कैश देने की धमकी दी, लेकिन हालात तब बदले जब सुरेश कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए पिस्तौल पर हाथ मार दिया और जोर से शोर मचा दिया.

धक्का-मुक्की और फायरिंग: शोर सुनकर पास में मौजूद नरेश कुमार मौके पर पहुंचे. दोनों कर्मचारियों और आरोपी के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. इसी दौरान आरोपी ने फायर कर दिया, लेकिन गोली हवा में निकल गई. गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ.

मौके से फरार आरोपी: अफरा-तफरी के बीच आरोपी मौके से भाग निकला. बिना नंबर प्लेट की बाइक होने के कारण उसकी पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है.

सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोल बरामद किया और पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस का बयान: थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि “मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं.” पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button