ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
बिहार

Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस ने रौंदा

 बिहार के रोहतास जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि पांच लोगों की मौते पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास हुआ, सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लोग लौट रहे थे. पिकअप और बस में सवार कुछ लोग चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव से एक तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. सोमवार की सुबह करीब तीन बजे सभी लोग अपने गांव के समीप हीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और पिकअप से नीचे उतर रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दबकर कुल पांच लोगों की मौत हो गई.

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

हादसे के शिकार सभी पांच लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. मृतकों की पहचान करगहर के भगवानपुर गांव निवासी रामव्रत सिंह, लड़की के पिता व मठिया गांव निवासी अशोक सिंह, पिंटू सिंह एवं रजनीश कुमार के रूप में हुई है. वहीं एक व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है और परिवार में कोहराम मचा है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दिनारा थाने की पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई. क्रेन की मदद से सभी वाहनों को सड़क से हटा दिया गया. पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button