ब्रेकिंग
Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे... Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग...
मध्यप्रदेश

MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख और लिंक

भोपाल। मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी (उर्दू माध्यम) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विद्यार्थी स्वयं या अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकेंगे।

बोर्ड के अनुसार, जो विद्यार्थी स्वयं ऑनलाइन आवेदन करेंगे, उन्हें अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी या मदरसा प्रभारी से आवेदन पत्र का सत्यापन कराकर निर्धारित समय सीमा में मप्र मदरसा बोर्ड को भेजना होगा।

निर्धारित शुल्क के साथ करना होगा आवेदन

क्रेडिट योजना के अंतर्गत शामिल होने वाले विद्यार्थियों को संबंधित मंडल से अपनी अंकसूची का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। सत्यापित अंकसूची की प्रति परीक्षा आवेदन पत्र के साथ जमा करनी होगी।

यदि कोई विद्यार्थी स्वयं अंकसूची का सत्यापन नहीं कराता है, तो उसे बोर्ड द्वारा निर्धारित एक हजार रुपये का सत्यापन शुल्क ऑनलाइन या चालान के माध्यम से जमा करना होगा।

मदरसा बोर्ड ने बताया कि शैक्षणिक कैलेंडर और शुल्क संरचना की विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button