ब्रेकिंग
Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे... Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग...
देश

Rahul Gandhi on BJP: ‘भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर’; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सियासी बवाल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश के तमाम राजनीतिक दलों को चौंका दिया है. 15 साल बाद राज्य की सत्ता से बाहर हुई टीएमसी वोट चोरी करने की बात कह रही है. वहीं कांग्रेस भी उसके सुर में सुर मिला रही है. दोनों ही पार्टियों ने कहा है कि बंगाल में वोटों की चोरी हुई है. इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है. उन्होंने एक बार फिर से बीजेपी पर तीखा हमला करते हुआ आरोप लगाया है कि पार्टी का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है.

कांग्रेस नेता का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. यही नहीं, उन्होंने हरियाणा की पूरी सरकार को घुसपैठिया बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी संस्थाओं को अपनी जेब में रखती है.

‘वोट चोरी से चुराई जाती है सरकार’

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी सरकार. लोकसभा में 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है.इन्हें पहचानना मुश्किल नहीं है – क्या बीजेपी की अपनी भाषा में कहें तो, क्या हमें इन्हें ‘घुसपैठिए’ कहना चाहिए? और हरियाणा? वहां तो पूरी सरकार ही घुसपैठिया है’.

‘तो ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते ‘

इसके आगे कांग्रेस नेता ने कहा ‘जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं. वो खुद ‘remote controlled’ हैं. उन्हें असली डर सच्चाई का है. क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते.

‘असम और बंगाल में जनादेश की लूट’

इससे पहले बीते दिन राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा था ‘टीएमसी को हुए नुकसान पर कांग्रेस और बाहर के कुछ लोग भीतर ही भीतर खुश होते दिख रहे हैं. उन्हें ये साफतौर पर समझ लेना चाहिए कि असम और बंगाल में जनादेश की लूट, बीजेपी के भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने के मिशन की ओर एक बड़ा क़दम है.छोटी-मोटी राजनीति को अलग रखिए. ये किसी एक या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है. ये भारत के बारे में है.’

ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

दरअसल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी बीजेपी की जीत को वोटों की लूट बताया था. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, ‘बीजेपी ने 100 से ज़्यादा सीटों की लूट की है. बीजेपी ने धोखाधड़ी की है. चुनाव आयोग अब बीजेपी आयोग बन गया है. हमने समय-समय पर इसकी शिकायत की है. लेकिन कोई सुनने वाला नहीं’.

बंगाल में 207 सीटों पर बीजेपी की जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा की 293 सीटों पर आए परिणामों में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है. विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं. फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होने वाला है. 2021 के विधानसभा चुनावों में 200 से ज़्यादा सीटें जीतने वाली टीएमसी इस चुनाव में महज 80 सीटों पर सिमट कर रह गई है. बंगाल में मिली शानदार जीत से जहां बीजेपी में जश्न का माहौल है तो वहींदूसरी तरफ टीएमसी और विपक्षी दलों के लिए ये एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

Related Articles

Back to top button