ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
झारखण्ड

Jharkhand Police: धनबाद में आईजी का सख्त निर्देश; अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और जीरो टॉलरेंस का प्लान तैयार

धनबाद: उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र (बोकारो) के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे. एसएसपी प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आईजी का स्वागत किया.वहीं पुलिस जवानों ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया.

धनबाद दौरे के दौरान आईजी समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के सिटी एसपी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्थिति, जिम्मेदारियों और चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली. साथ ही उपलब्ध संसाधनों की भी समीक्षा की.

कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा

समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन, वारंट तामीला, गश्ती व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की. आईजी ने साफ कहा कि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो. उन्होंने विशेष रूप से संगठित अपराध, साइबर क्राइम और महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही थाना स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर भी उन्होंने जोर दिया.

आईजी ने तकनीक के बेहतर उपयोग, सीसीटीवी नेटवर्क को मजबूत करने, खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता बताई. साथ ही रात में गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध इलाकों में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए.

धनबाद पुलिस के कामकाज पर आईजी ने जताया संतोष

बैठक के दौरान आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस के कामकाज पर संतोष जताया. उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहतर प्रयास हो रहे हैं, जिन्हें और प्रभावी बनाने की जरूरत है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता के साथ बेहतर संवाद कायम करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित समाधान करने के भी निर्देश दिए. बैठक में सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव सहित जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी मौजूद रहे.

एसएसपी ने की मासिक अपराध समीक्षा

वहीं जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस मुख्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई. इसकी अध्यक्षता धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने की. जिसमें सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव सहित जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे.

बैठक में सामने आए आंकड़ों ने पुलिस की सक्रियता को साफ तौर पर दर्शाया. अप्रैल महीने में कुल 406 मामले दर्ज हुए, जबकि 463 मामलों का निष्पादन कर पुलिस ने यह साबित किया कि कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि नतीजों तक पहुंच रही है.

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी

सबसे अहम उपलब्धि लंबित मामलों में आई गिरावट रही. एक साल पहले जहां लंबित कांडों की संख्या 4300 के पार थी, वह अब घटकर 1873 रह गई है. इसे बड़ी सफलता मानते हुए एसएसपी ने अगले तीन महीनों में इसे 1600 से नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया.

वारंट और कुर्की के मामलों में कार्रवाई तेज

वारंट और कुर्की मामलों में भी पुलिस ने रफ्तार पकड़ी है. अप्रैल में लंबित मामलों में 23 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. मई के लिए पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कम से कम आधे लंबित मामलों का निपटारा सुनिश्चित करें.

अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर भी राहत भरी तस्वीर सामने आई है. अप्रैल माह में जिले में कोई बड़ी आपराधिक घटना दर्ज नहीं हुई. संगठित अपराध के खिलाफ चलाए गए अभियान में कई अपराधियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की गई.

एसएसपी ने व्यवहार कुशलता का पठाया पाठ

बैठक में आम लोगों के साथ पुलिस के व्यवहार को लेकर भी सख्त हिदायत दी गई. थाने में आने वाले हर व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और हर आवेदन की रिसीविंग अनिवार्य करने पर जोर दिया गया. खासतौर पर महिला और बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए गए.

इसके अलावा दलालों और भू-माफिया पर भी सख्त रुख अपनाया गया है. एसएसपी ने साफ कहा कि थाना परिसर में ऐसे तत्वों की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर सीधे कार्रवाई होगी.

सड़क सुरक्षा के लिए विशेष रणनीति

सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष रणनीति बनाई गई है. ट्रैफिक पुलिस को दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर अवैध कट बंद कराने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.

पुलिसिंग को आधुनिक बनाने की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है. पेट्रोलिंग के लिए नई बाइक और वाहन, आधुनिक संचार उपकरण, कंप्यूटर और अन्य संसाधन पुलिस बल को उपलब्ध कराए गए हैं. वहीं, संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे और अत्याधुनिक कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है.

तकनीकी शाखा को भी उन्नत किया गया है, जिससे जांच प्रक्रिया और अधिक प्रभावी हुई है. साथ ही ड्रोन तकनीक के उपयोग से निगरानी, भीड़ नियंत्रण और राहत कार्यों को और तेज किया जाएगा.

रिस्पांस टाइम हुआ बेहतर

आपातकालीन सेवा डायल 112 का रिस्पांस टाइम औसतन 9 मिनट दर्ज किया गया है, जो बेहतर प्रदर्शन का संकेत है. इसके प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा.

इसके साथ ही ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम के तहत स्कूलों और कॉलेजों में जाकर लोगों को सुरक्षा, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा.

टीमवर्क के साथ काम करने के निर्देश

बैठक के अंत में एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को टीमवर्क के साथ जिम्मेदारी निभाने और जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए लगातार बेहतर काम करने का संदेश दिया.

Related Articles

Back to top button