ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रहेगी बिजली गुल

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में शुक्रवार को दो से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह बिजली कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक दानिशकुंज-2, 3 और 5, सिद्धी समृद्धि हाइट्स व आसपास के इलाके।

सुबह दस से दोपहर 12.30 बजे तक रामेश्वरम् बी फेस, सिल्वर स्टेट, नंद गांव, गायत्री विहार फेस-3, ऋषिकेश विहार, जाटखेड़ी व आसपास। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक 74 बंगलो, शाहपुरा, अशोका सोसायटी, विवेक अपार्टमेंट, अमलतास व आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

इसके अलावा सुबह दस से शाम चार बजे तक देवकी नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पन्ना नगर व आसपास। सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक चूना भट्टी, सागर कैम्पस, चाणक्यपुरी कालोनी, वर्धमान परिसर, गंगौत्री हाइट्स, परस्पर कालोनी व आसपास।

सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होशंगाबाद रोड, सागर रायल विला, सुरेंद्र लैंडमार्क, गणेश नगर व आसपास। सुबह 11 से दोपहर तान बजे तक भीम नगर, वल्लभ नगर, ओम नगर-1 और 2 एवं आसपास के इलाके में बिजली गुल रहेगी।

Related Articles

Back to top button