ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
मध्यप्रदेश

Ujjain Accident: महाकाल दर्शन के लिए जा रहे दोस्तों की कार का भीषण एक्सीडेंट; तीन की मौत, खुशियां मातम में बदली

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने आए तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक देर रात ऑटो और आयशर वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी। घटना में तीन युवकों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानाकारी के अनुसार, यह घटना इंदौर रोड पर पंथपिपलई के पास हुई है। जहां गुरुवार देर रात एक ऑटो और आयशर वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि तीनों युवक दोस्त थे। यहां उज्जैन में तीनों युवक ऑटो में सवार होकर श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने आए थे। इसी बीच इंदौर की ओर जा रहे तेज रफ्तार आयशर वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक बहुत देर चुकी थी। तीनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चिराग सोलंकी, विशाल रावत, गोलू उर्फ आकाश ठाकुर निवासी इंदौर के रूप में हुई। जबकि ऑटो चालक जितेंद्र कछवाय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़े है। हादसे के बाद आयशर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही वह उज्जैन पहुंच गए। बताया कि चारों युवक महाकाल दर्शन के लिए घर से निकले थे। लेकिन, उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि वाहन जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button