ब्रेकिंग
Cyber Fraud: फेसबुक मैसेंजर से बुना गया ठगी का जाल; मेडिकल स्टोर संचालक से 1.04 करोड़ की बड़ी लूट, ज... Kurukshetra News: अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवक के साथ दर्दनाक हादसा; कार ने मारी टक्कर, 100 मीट... Ambala Development: अंबाला को मिली 2 ऐतिहासिक सौगातें; एयरपोर्ट और 1857 शहीद स्मारक बनकर तैयार, अब स... Crime News: कूड़ा चुनने के विवाद में महासंग्राम; लाठी-डंडे और गोलियां चलीं, 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, ... Haryana Govt Decision: बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जारी किए गए ... Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना की 7वीं किस्त जारी; 9.76 लाख महिलाओं के खातों में... Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में युवती की बेरहमी से हत्या, साथी युवक गंभीर रूप से घायल; इलाके म... Haryana Elections: "वोट दो, शादी करवाऊंगी!" हरियाणा की BJP MLA का कुंवारों से अनोखा वादा; जानें क्या... Haryana Minister Accident: हरियाणा के मंत्री की कार का भीषण एक्सीडेंट; पैर सहित शरीर में आई गंभीर चो... Karnal Weather News: करनाल में आंधी-तूफान और भारी बारिश का तांडव; दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई इलाकों...
छत्तीसगढ़

Balod Leopard News: बालोद में तेंदुए की दहशत; जान बचाने के लिए बच्चों संग तालाब में कूदीं महिलाएं, रेस्क्यू के दौरान मचा बवाल

बालोद: जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जगतरा में शुक्रवार को तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अफरा तफरी मच गई. दरअसल, कुएं में गिरे तेंदुए को बाहर निकालने के लिए बुलाई गई जेसीबी जैसे ही उसे ऊपर लाई, तेंदुआ वन विभाग के जाल में फंसने के बजाय सीधे भीड़ की ओर दौड़ पड़ा. अचानक हुए इस हमले से बचने के लिए तालाब किनारे खड़ी महिलाओं ने अपने मासूम बच्चों के साथ गहरे पानी में छलांग लगा दी.

5 घंटे की मेहनत पर फिरा पानी

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा के एक कुएं में तेंदुआ गिरने की खबर से सुबह से ही हड़कंप मचा था. वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 5 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. जब पिंजरा काम नहीं आया, तो जेसीबी की मदद ली गई. लेकिन जैसे ही तेंदुआ जमीन पर आया, वह बेकाबू होकर भागने लगा.

जान बचाने की जद्दोजहद

तेंदुए को अपनी ओर आता देख गांव में भगदड़ मच गई. सबसे डरावनी स्थिति तालाब के पास बनी, जहां मौजूद महिलाएं और बच्चे तेंदुए के सीधे निशाने पर आ गए थे. तेंदुए के पंजों से बचने के लिए महिलाओं के पास कोई रास्ता नहीं बचा था, जिसके चलते उन्होंने बच्चों सहित तालाब में छलांग लगा दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो दिल दहला देने वाला है.

घरों में कैद हुए ग्रामीण, छतों से रख रहे नजर

तेंदुआ वर्तमान में गांव के रिहायशी इलाके या आसपास के खेतों में कहीं छिपा हुआ है. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग अपनी छतों पर बैठकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं. पुलिस और वन विभाग की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ से बाहर है.

सुबह DFO से जानकारी मिली थी. फिलहाल राजस्व विभाग की टीम को कहा गया है कि यहां मुनादी करा दी जाए और गांव वालों को अलर्ट किया जाए, तेंदुए के नजदीक ना जाएं-नूतन कंवर, SDM बालोद

प्रशासन ने की मुनादी

प्रशासन ने ग्राम जगतरा समेत आसपास के गांवों में मुनादी करवा दी है. ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे शाम के समय घरों से बाहर न निकलें और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बांधें. पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और वन विभाग की टीम को सहयोग करने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button