ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
खेल

सुरेश रैना और रोहित शर्मा ने बताया क्या है भारतीय टीम में MS Dhoni का भविष्य

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपना आखिरी मैच भारत के लिए जुलाई 2019 को खेला था। इसके बाद से वे अंतरराष्ट्रीय तो छोड़िए, घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेले हैं। ऐसे में उनका भविष्य भारतीय टीम के साथ क्या है, सिर्फ उन्हीं को मालूम है, लेकिन भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा है कि अभी धौनी में काफी क्रिकेट बाकी है।

38 साल के एमएस धौनी को अब बिना क्रिकेट खेले एक साल होने जा रहा है। हालांकि, वे आइपीएल में खेलना चाहते थे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से आइपीएल को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन चल रहा है, जिसके कारण सभी तरह के खेल बंद हैं। ऐसे में क्रिकेटर भी एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को रोहित शर्मा और सुरेश रैना के बीच इंस्टाग्राम पर लाइव चैट हुई, जिसमें धौनी पर चर्चा हुई।

सुरेश रैना का मानना है कि एमएस धौनी भले ही 38 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी उनमें काफी क्रिकेटर बाकी है। धौनी ही नहीं, सुरेश रैना भी आइपीएल के जरिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले थे, जिसके लिए वे प्रैक्टिस कर रहे थे। उसी दौरान की बातों को लेकर रैना ने कहा है, “मैंने उनको देखा है और वे अच्छे बल्लेबाजी कर रहे थे, वह फिट भी हैं। सिर्फ वही जानते हैं कि वे क्या योजना बना रहे हैं, लेकिन जहां तक उनकी कौशल की बात है तो वे अच्छी लय में नजर आ रहे थे। अब लॉकडाइन है तो मैं नहीं जानता कि उनका क्या प्लान है। अभी उनमें काफी क्रिकेट बाकी है और वे वहां अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।”

इंस्टाग्राम लाइव सेशन में सुरेश रैना के बोलने के बाद रोहित शर्मा ने भी उनकी बात का समर्थन किया और कहा कि धौनी को भारतीय टीम में वापसी करनी चाहिए। रोहित शर्मा ने कहा, “अगर यह मामला है तो उनको खेलना चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि वे फिर से खेलना जारी रखेंगे। हां, लेकिन वही इस बात का फैसला करेंगे कि उनको क्या करना है”

Related Articles

Back to top button