ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
राजस्थान

Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत से मचा हड़कंप

राजस्थान के कोटा जिले के न्यू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती 2 और महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई. किडनी फेल होने पर उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. इससे पहले सिजेरियन डिलीवरी के बाद 4 मई को 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है. कई की किडनी फेल है. इस घटना के बाद 8 मई की रात 10 बजे कलेक्टर और एडीएम सिटी ने प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचकर महिलाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली.

न्यू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेटिंग सर्जन असिस्टेंट प्रोफेसर (गायनेकोलॉजी) डॉ. श्रद्धा की सेवाएं बर्खास्त कर दी हैं. वह संविदा पर मेडिकल कॉलेज में तैनात थीं. इमरजेंसी ओटी के ऑफिसर इंचार्ज एसोसिएट प्रोफेसर (सर्जरी) डॉ. नवनीत शर्मा, ऑपरेशन थिएटर की सिस्टर इंचार्ज गुरजीत कौर और लेबर रूम की सिस्टर इंचार्ज निमेश वर्मा को भी सस्पेंड कर दिया है.

दवाओं पर लगी रोक

ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने गायनी वार्ड में (ऑपरेशन के बाद) उपयोग होने वाली 24 तरह की दवाओं, उपकरणों के उपयोग पर रोक लगा दी. ये वो दवाएं हैं, जो सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को दी गई थीं. इससे पहले न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक-एक कर लगातार 6 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी थी. इनमें से 2 महिलाओं की मौत हो चुकी हैं. न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में पिछले 4 दिन में कुल 8 महिलाओं की हालत बिगड़ी.

सिजेरियन डिलीवरी से बिगड़ी तबीयत

हैरानी की बात यह है कि 6 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की जानकारी होने के बाद भी 2 और महिलाओं को उसी EOT (इमरजेंसी ओटी) में ले जाया गया. किरण की सिजेरियन डिलीवरी कराई और 6 महीने की गर्भवती (प्रेग्नेंट) शिरीन को टांके लगाए गए. इसके बाद इन दोनों की भी तबीयत बिगड़ गई.चार दिन बाद भी जांच टीम महिलाओं की हालत बिगड़ने के कारण को अब तक नहीं ढूंढ पाई.

2 महिलाओं की मौत

दरअसल, 3 मई को सिजेरियन डिलीवरी के बाद शाम 5.40 बजे सुशीला, 4 मई की तड़के 3:30 बजे चन्द्रकला, सुबह 11.43 बजे रागिनी, दोपहर 12. 58 बजे पायल, दोपहर 1.35 बजे ज्योति और दोपहर 4.03 बजे धन्नी को पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में भर्ती किया गया था. 4 मई की रात 12 बजे के आसपास सबसे पहले पायल की तबीयत बिगड़ी थी. उसके बाद 5 अन्य महिलाओं की तबीयत बिगड़ी थी. 48 घंटे में पायल और ज्योति ने दम तोड़ दिया था.

5 मई को हॉस्पिटल में भर्ती हुईं दो अन्य महिलाओं के भी यूरिन बंद होने और किडनी में इंफेक्शन की शिकायत सामने आई है. इनमें एक की सीजेरियन डिलीवरी हुई है. दूसरी 6 महीने से गर्भवती महिला के बच्चेदानी में टांके लगे हैं. तबीयत बिगड़ने पर एक महिला को 7 मई की शाम साढ़े 7 बजे और दूसरी महिला को 8 मई की सुबह 11 बजे प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया. दोनों महिलाओं की प्राइवेट हॉस्पिटल में डायलिसिस हुई है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला की तबीयत बिगड़ने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button