ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
दिल्ली/NCR

Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के साथ की बड़ी छापेमारी

Noida Operation Clean Air: दिल्ली-एनसीआर में धूल प्रदूषण कम करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने शुक्रवार को नोएडा में विशेष जांच अभियान चलाया. ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत शहर की सड़कों पर धूल की स्थिति और सफाई व्यवस्था की जांच की गई. जांच के लिए आयोग ने 19 फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें तैनात कीं. इन टीमों ने नोएडा प्राधिकरण के तहत आने वाले 46 सड़क मार्गों का निरीक्षण किया.

जांच के दौरान 28 जगहों पर सड़क पर ज्यादा धूल और निर्माण एवं तोड़फोड़ का मलबा मिला. ये कमियां सेक्टर 20, 21, 59, 62, 80, 82, 83, 84, 87, 88, 138, 140, 141 और 145 में पाई गईं. CAQM ने कहा कि कई जगह नियमित सफाई, पानी का छिड़काव और मलबे के सही निपटान में कमी मिली है. इसके बाद नोएडा प्राधिकरण को मशीनों से नियमित सफाई, जरूरत के मुताबिक पानी का छिड़काव और जमा मलबा जल्द हटाने के निर्देश दिए गए हैं.

CAQM ने दी सख्त हिदायत

आयोग ने साफ कहा है कि धूल नियंत्रण के नियमों में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा. जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है. CAQM ने कहा कि शहरों में हवा खराब होने की बड़ी वजह सड़क की धूल है. इसलिए लगातार निगरानी, बेहतर सफाई और सख्त अमल जरूरी है. आयोग ने यह भी साफ किया कि ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ आगे भी दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में जारी रहेगा, ताकि प्रदूषण फैलाने वाले कारकों की पहचान कर उन्हें रोका जा सके.

ऑपरेशन क्लीन एयर

बता दें कि फिलहाल इन दिनों दिल्ली-NCR के ज्यादातर इलाकों में प्रदूषण की स्थित सामान्य बनी हुई है, जो कि नवंबर से फरवरी के बीच खतरनाक श्रेणी तक पहुंच जाता है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) लगातार प्रदूषण के हालत पर नजर बनाए हुए हैं. बढ़ते प्रदूषण के कारणों को लेकर भी CAQM गंभीर नजर आता है. ऑपरेशन क्लीन एयर के तहत CAQM समय-समय पर जांच अभियान चलाता रहता है. साथ ही सफाई व्यवस्था या फिर प्रदूषण कारणों को रोकने में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार संस्थाओं को फटकार भी लगाता है.

Related Articles

Back to top button