ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
हरियाणा

Crime News: शराब की लत ने उजाड़ा घर; नशेड़ी घर जमाई ने पत्नी और सास पर किया जानलेवा हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती

भिवानीः घरेलू विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया जब एक घर जमाई ने अपनी पत्नी और सास पर दराती से हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल महिला सोनिया ने बताया कि उसका पति लंबे समय से शराब पीने का आदी है और पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। उसका कहना है कि आरोपित भिवानी में घर जमाई बनकर रह रहा था, लेकिन आए दिन विवाद और हिंसा करता था।

हिसार के भारत नगर निवासी सोनिया ने बताया कि वह अपनी मां और पति के साथ सेक्टर 13 के विकर सेक्शन में रहती है। इसके पति ने शनिवार शाम को अचानक उस पर और उसकी मां पर दराती से हमला कर दिया। उसने कहा कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। महिला ने बताया कि उनके दो छोटे बच्चे है।

वहीं घायल महिला की मां संतोष ने आरोप लगाया कि उनका दामाद पहले भी कई बार घर में घुसकर झगड़ा और हमला कर चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपित ई-रिक्शा में दराती लेकर आया और आते ही दोनों मां-बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल दोनों घायल महिलाओं का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button