ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
हरियाणा

Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

पलवल (गुरुदत्त) : पलवल के गांव आलीमेव में अचानक हुई गोलीबारी की घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि मामला पत्थरबाजी से होते हुए फायरिंग तक पहुंच गया, जिसमें एक ही पक्ष के 3 लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों का इलाज पलवल के नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव आलीमेव में खेत की भराई के पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। 8 मई की शाम पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद पीड़ित पक्ष ने उसी समय थाने में शिकायत भी दी थी। लेकिन अगले दिन सुबह विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया और अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

नंबरदार के बाजू में अभी भी फंसी है गोली

घायलों में नासिर के बेटे हामिद, बेटी नफीसा और चाचा इस्लाम नंबरदार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस्लाम नंबरदार के बाजू में गोली अभी भी फंसी हुई है। पीड़ित नासिर ने बताया कि 8 मई की शाम मामूली कहासुनी के बाद हुए झगड़े में उनके पिता को पत्थर लगने से चोट आई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी। आरोप है कि अगले दिन सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने दोबारा हमला कर फायरिंग कर दी।

तीनों मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है

वहीं, पलवल नागरिक अस्पताल के डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि कल का मामला है। आज यहां गोली लगने से घायल तीन मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। प्राथमिक उपचार किया जा चुका है। इन तीनों की एमएलसी हथीन पीएचसी में कटी है। वहां से इन्हें नागरिक अस्प्ताल रेफर किया था।  तीनों मरीजों  की हालत फिलहाल स्थिर है। जिनकी आवश्यक जांच कराई जा रही हैं।

बहीन थाना पुलिस प्रभारी से फोन पर हुई बात के अनुसार उनका कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत मिलते ही तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button