ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
खेल

India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना अभी बाकी है. लेकिन, उसमें किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, उसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. IPL 2026 के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान की टीम एक टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज के लिए भारत का दौरा करने वाली है. भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में 6 से 10 जून के बीच खेला जाना है.

अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी मेन टीम!

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम का ऐलान अभी भले नहीं हुआ है लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो उसमें भारतीय टेस्ट टीम के रेग्यूलर मेंबर ही खेलते नजर आ सकते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट को WTC साइकिल में नहीं है बावजूद इसके उसमें भारत की टेस्ट टीम के मेन बल्लेबाज ही खेलते दिख सकते हैं.

वर्कलोड को लेकर मेडिकल टीम ने दी हरी झंडी

TOI की पिछले महीने की रिपोर्ट में ऐसी खबर थी कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से भारत के सीनियर खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखते हुए उन्हें आराम दिया जा सकता है. लेकिन, अब मेडिकल टीम की ओर से भारतीय बल्लेबाजों के वर्कलोड को लेकर हरी झंडी मिलने के बाद BCCI ने फुल स्ट्रेंथ टीम ही अफगानिस्तान के खिलाफ उतारने का मन बनाती दिख रही है.

गिल, राहुल, यशस्वी, पंत… अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे?

रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में फुल स्ट्रेंथ भारतीय टीम उतारने का मतलब है कि उसकी कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी. वहीं केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल के कंधे पर ओपनिंग का दारोमदार होगा. जबकि, ऋषभ पंत मिडिल ऑर्डर में जान डालते दिख सकते हैं.

साई सुदर्शन को किया जा सकता है ड्रॉप

एक ओर इन खिलाड़ियों के जहां अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के आसार हैं, वहीं दूसरी ओर नंबर 3 से साई सुदर्शन का पत्ता कटने की भी रिपोर्ट है. ऐसी रिपोर्ट है कि BCCI सुदर्शन की जगह देवदत्त पडिक्कल को आजमाने के मूड में है, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छे रन बनाए हैं.

बुमराह को दिया जा सकता है आराम

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय बैटिंग ऑर्डर में बदलाव भले ना होने की खबर हो मगर बॉलिंग के मोर्चे पर पेस अटैक में चेंज दिख सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से आराम दिया जा सकता है. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खेलने पर भी अंतिम फैसला IPL में उनके वर्कलोड की जांच करने के बाद ही करेगी. ऐसी खबर है कि रणजी ट्रॉफी में अपने दमदार प्रदर्शन से ध्यान खींचने वाले आकिब नबी को अफगानिस्तान के खिलाफ मौका मिल सकता है.

अफगानिस्तान के खिलाफ संभावित टेस्ट टीम

शुभमन गिल ( कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरैल, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, हर्ष दुबे, मोहम्मद शमी, अंशुल कंबोज

Related Articles

Back to top button