ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
उत्तरप्रदेश

Akhilesh Yadav News: भाई प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव का छलका दर्द, बोले- ‘कारोबार में नुकसान से टूट जाता है इंसान’

प्रतीक यादव के निधन से हर कोई सन्न है. यूपी की सियासत में शोक की लहर दौर गई है. प्रतीक के निधन पर उनके बड़े भाई और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काफी दुखी हैं. भाई को याद उन्होंने बड़ा ही भावुक कर देने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव आज हमारे बीच नहीं है. बहुत दुख है. वह नौजवान था. बचपन से ही उसे स्वास्थ्य के प्रति, अपने हेल्थ के प्रति और जीवन में आगे बढ़ना चाहता था. वह बहुत अच्छा लड़का था, जो अपने मेहनत से कुछ करना चाहता था. बहुत दुखद है वह हमारे बीच नहीं रहा.

अखिलेश ने आगे कहा कि स्वाभाविक है कि जो कानूनी कहता है, जो परिवार के लोग कहेंगे, उस हिसाब से हम लोग मानेंगे. आज की तारीख को मैं नहीं बदल सकता हूं. लगभग 2 महीने पहले मेरी मुलाकात हुई थी. उस समय भी मैं यही कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो. अपने कारोबार को आगे बढ़ाओ. कभी-कभी फाइनेंशियल कारोबार में जो नुकसान होता है, उसे कई बार आदमी बहुत टूट जाता है.

CM योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव जी का अचानक निधन अत्यंत दुखद है. दुखद परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

महज 38 साल के थे प्रतीक

सपा संस्थापक मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव का महज 38 साल के थे. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. प्रतीक भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे. जानकारी के मुताबिक, वह अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में पाए गए थे. पुलिस ने प्रतीक के फोन को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.प्रतीक यादव के शरीर का पोस्टमार्टम किया जाएगा. चार डॉक्टर की टीम पोस्टमार्टम करेगी. इस दौरान वीडियोग्राफी भी होगी.

Related Articles

Back to top button