ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
लाइफ स्टाइल

Kishmish aur Saunf ka Pani: गर्मियों में रोज सुबह खाली पेट पिएं किशमिश-सौंफ का पानी, वजन कम करने और पाचन के लिए है रामबाण

Raisin Fennel And Water: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना सबसे जरूरी होता है. तपती धूप, चिलचिलाती गर्मी शरीर से पूरा हाइड्रेशन ही खींच लेती है. ऐसे में पानी की कमी होने पर शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं. यहीं वजह है कि एक्सपर्ट भी गर्मी के मौसम में कई ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेटिड रखे. कुछ लोग गर्मियों में सुबह खाली पेट किशमिश और सौंफ का पानी पीना भी पसंद करते हैं. आयुर्वेद में किशमिश और सौंफ दोनों को शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीजें माना गया है.

किशमिश में आयरन, फाइबर और नेचुरल मिठास होती है, जबकि सौंफ पेट को ठंडा रखने और पाचन बेहतर करने में मदद करती है. जब इन दोनों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह पिया जाता है, तो यह शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचा सकता है. चलिए इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से जानते हैं कि रोजाना किशमिश और सौंफ का पानी पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर किरण गुप्ता के मुताबिक, सौंफ और किशमिश का पानी गर्मियों में पीना काफी फायदेमंद माना जाता है. गर्मी के मौसम ये पानी शरीर को ठंडक देता है. क्योंकि किशमिश और सौंफ दोनों ही ठंडी तासीर के होते हैं. वहीं, इसे रोजाना पीने से चेहरे पर ग्लो आता है और स्किन क्लीयर बनती है. इसके पीने के तरीके की बात करें तो, रात को 1 गिलास में 1 चम्मच सौंफ और 4 से 5 किशमिश डालकर भिगो दें. सुबह इसे छानकर पिएं और किशमिश को चबाकर खा लें. चलिए इसके फायदे भी जान लेते हैं.

शरीर को ठंडक पहुंचाता है- सौंफ की तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए इसका पानी गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है. किशमिश भी शरीर में पानी की कमी को कम करने में सहायक होती है. रोज सुबह इसका पानी पीने से लू और अत्यधिक गर्मी से राहत मिल सकती है.

पेट की गर्मी और कब्ज से राहत- सौंफ पाचन को बेहतर बनाती है और गैस, एसिडिटी व पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है. किशमिश में फाइबर होता है, जो कब्ज को दूर करने में सहायक माना जाता है. गर्मियों में यह पानी पेट को हल्का और साफ रखने में मदद कर सकता है.

एनर्जी बूस्ट करता है- किशमिश में नेचुरल शुगर और आयरन पाया जाता है, जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. ज्यादा गर्मी और थकान महसूस होने पर सौंफ और किशमिश का पानी शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है.

त्वचा को चमकदार बनाता है- इस पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इससे त्वचा साफ और हेल्दी दिखती है. नियमित सेवन से गर्मियों में होने वाले पिंपल्स और त्वचा की रूखापन जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है.

सौंफ और किशमिश के पोषक तत्व

सौंफ में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो पाचन और शरीर की ठंडक बनाए रखने में मदद करते हैं. वहीं किशमिश में आयरन, प्राकृतिक शुगर, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन्स मौजूद होते हैं. ये शरीर को एनर्जी देने के साथ ही खून की कमी दूर करने और कमजोरी कम करने में सहायक माने जाते हैं.

Related Articles

Back to top button