ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...
टेक्नोलॉजी

Fake Loan Apps: झटपट लोन के नाम पर ब्लैकमेल करते हैं ये 10 ऐप्स, सरकार ने बताया धोखाधड़ी से बचने का तरीका

Fake Loan Apps List: घर खरीदना हो या फिर गाड़ी, हर कोई यही विकल्प तलाश करता है कि Instant Loan मिल जाए. कई बार तो आलम कुछ ऐसा होता है कि सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते टाइम ऐसा कोई ऐप दिखता है जो तेजी और बहुत ही आसानी से लोन देने का दावा करता है तो हम बिना कुछ सोचे-समझें उस ऐप को डाउनलोड कर बैठते हैं. लेकिन हम लोगों की यही छोटी सी गलती हमें ठगी करने वालों के जाल में फंसा देती है. हाल ही में Cyber Dost ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें कुछ Fake Loan Apps के नाम बताए गए हैं जो NBFC का नाम लेकर लोगों को टारगेट कर रहे हैं.

साइबर दोस्त (गृह मंत्रालय के अंर्तगत) का कहना है कि Instant Loan के नाम पर ऐप डाउनलोड करना महंगा पड़ सकता है. ये ऐप्स आकर्षक ऑफर्स के साथ लोगों को ट्रेप में फंसाते हैं और फिर पर्सनल डेटा, कॉन्टैक्ट्स और फाइनेंशियल डिटेल्स का गलत इस्तेमाल कर वित्तीय नुकसान पहुंचाते हैं. साइबर दोस्त ने एक या दो नहीं बल्कि 10 Fake Loan Apps के नामों का खुलासा किया है जो लोगों को निशान बना रहे थे.

  1. SafalScore Easy Loan
  2. FinCure Credit Assistant
  3. FlexiLoanEMI
  4. EasyCreditCheck
  5. FinMona Personal Credit
  6. DhanaShree Salah
  7. RupeeJar Asset Access
  8. S Large Quick Loan Assistant
  9. Loan Bloom
  10. Brio Credit Credit Assistant

सुरक्षित रहने के दिए टिप्स

  • किसी भी लोन ऐप को डाउनलोड करने से पहले उस ऐप की ऑथेंटिसिटी को वेरिफाई करना जरूरी है.
  • RBI की ऑफिशियल NBFC लिस्ट में कंपनी का नाम जरूर चेक करें.
  • लोगों द्वारा ऐप को दिए रिव्यू और ऐप के द्वारा मांगी जा रही परमिशन पर जरूर ध्यान दें.
  • याद रखें कि हर इजी लोन सेफ नहीं है, वेरिफाई करना जरूरी है.

फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?

साइबर दोस्त ने बताया कि अगर किसी के साथ Cyber Fraud हो जाए तो उस व्यक्ति को तुरंत 1930 पर या फिर http://cybercrime.gov.in पर जाकर अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज करानी चाहिए.

Related Articles

Back to top button