ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
पंजाब

रूह कंपा देने वाला मर्डर: दिनदहाड़े युवक को चाकुओं से गोदा, चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग

दिनदहाड़े युवक की हत्या करने बड़ी वारदात सामने आई है। घटना गत दिन मंगलवार शाम को दड़वा की गैस कॉलोनी से है। यहां 4-5 युवकों ने 18 फीट रोड पर 20 साल के युवक सूरज को घेरकर दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के सामने हुई लेकिन कोई भी युवक की मदद के लिए आगे नहीं आया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सूरज अपने दोस्त पांडू के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी हमलावरों ने स्कूटर पर सवार होकर उनका रास्ता रोककर हमला कर दिया। पांडू मौके से भागने में कामयाब हो गया लेकिन हमलावरों ने सूरज को चारों तरफ से घेर लिया और उस पर लगातार चाकुओं से हमला किया। हमले का 55 सेकंड का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सूरज पर बेरहमी से हमला करते दिख रहे हैं।

सूरज के पिता मुकेश और मां राजबाला ने आरोप लगाया कि उनका बेटा करीब 25 मिनट तक लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन मदद करने के बजाय लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर वीडियो बनाना पसंद किया। रोती हुई मां ने कहा कि अगर वहां मौजूद 20 से ज़्यादा महिलाएं और दूसरे लोग आगे आ जाते, तो हमलावर भाग सकते थे और उनके बेटे की जान बच सकती थी।

घटना के बाद हमलावरों ने मृतक की बाइक लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो वे उसे वहीं छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर SHO सतनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सूरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों की पहचान हो गई है और उनमें कुछ नाबालिग भी हो सकते हैं। मृतक के परिवार ने इलाके में नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button