ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
पंजाब

पंजाब के हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और टिप्पर की जोरदार टक्कर से उड़े परखच्चे, जांच में जुटी पुलिस

हाजीपुर: जिले में ट्रक और टिप्पर की जोरदार टक्कर होने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर के बस स्टैंड के पास बीती रात करीब 10 बजे एक ट्रक और टिप्पर के बीच हुई जोरदार टक्कर में ट्रक चालक के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक नंबर पी.बी.07-सी.डी.4331 जो मुकेरियां की तरफ से आ रहा था और तलवाड़ा की ओर जा रहा था, जब हाजीपुर बस स्टैंड के पास पहुंचा, तो उसने सामने से तलवाड़ा की ओर से आ रहे एक टिप्पर को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। घायल होने के बावजूद ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को सड़क के एक किनारे करवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया गया। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button