ब्रेकिंग
SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त... Karwa Chauth 2026: अपनों से दूर भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ में 212 मानसिक रूप से स्वस्थ महिलाएं रखेंग... Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरने का वीडियो वायरल... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजि...
देश

लॉकडाउन बढ़ाया जाए या नहीं? 7 घंटे में Whatsapp पर केजरीवाल को मिले 3 लाख मैसेज, मिले ये सुझाव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दिल्ली के लोगों से 17 मई के बाद लाॅकडाउन बढ़ाने, न बढ़ाने या फिर ढील देने के लिए मांगे गए सुझाव पर जनता की ओर से सरकार को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। सुझाव मांगे जाने के बाद दिल्ली सरकार को सात घंटे में Whatsapp पर तीन लाख से ज्यादा संदेश मिले हैं। Whatsapp पर दिल्ली सरकार को 4,76,000, ई मेल पर 10700, फोन पर 39,000 और चेंज डांट आर्ग पर 22,700 सुझाव जनता ने भेजे हैं।

इसके साथ ही जनता ने सरकार को 1031 हेल्पलाइन पर 25,000 रिकॉर्डेड संदेश के साथ ही करीब पांच हजार ई-मेल भी मिले हैं। इनमें जनता ने 17 मई के बाद परिवहन, बिजनेस, स्कूल-काॉलेज और इंडस्ट्री समेत विभिन्न मुद्दों पर अपना महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। जनता से मिले सुझाव के आधार पर 15 मई को दिल्ली सरकार रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार के पास भेज देगी

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली सरकार ने कहा था कि 17 मई के बाद लॉकडाउन पर जनता की क्या राय है लोग बुधवार शाम 5 बजे तक टोल फ्री नंबर 1031 पर कॉल कर या वाट्सऐप नंबर 8800007722 पर संदेश भेज कर अथवा डेल्हीसीएम.सजेशंस@जीमेल.कॉम पर ईमेल के जरिये अपने सुझाव भेज सकते हैं। मुख्यमंत्री ने दिल्ली वालों से यह सुझाव देने को कहा था कि 17 मई को जब बंद का तीसरा दौर खत्म होगा तो बंदिशों में कैसे ढील दी जाए। केजरीवाल ने हालांकि यह साफ कर दिया कि मौजूदा स्थिति में जब दिल्ली में संक्रमण के मामले बड़ी संख्या में मिल रहे हैं, ऐसे में बंद को पूरी तरह वापस नहीं लिया जा सकता।

Related Articles

Back to top button