ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

कोरोना वायरस से 18 लोगों ने जीती जंग, तालियों के साथ यूं मिली विदाई

नोएडाः ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित 18 मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए और उन्हें बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

अस्पताल के निदेशक तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इन लोगों को तालियां बजाकर विदा किया। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के निदेशक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 18 मरीजों को आज ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

उन्होंने बताया कि चार नवजात बच्चों को भी आज घर भेजा गया जिनकी माताएं कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं तथा अस्पताल में उपचार के दौरान ही इन बच्चों का जन्म हुआ था। डॉ. गुप्ता ने बताया कि अब तक कोविड-19 से संक्रमित छह महिलाओं का अस्पताल में प्रसव हुआ है। उन्होंने बताया कि कोरोना संदिग्ध छह अन्य महिलाओं का भी प्रसव अस्पताल में हुआ है। उनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिम्स अस्पताल से कोविड-19 के अब तक 50 से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। यहां अब तक दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button