ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

राजस्थान सरकार ने जापान, अमेरिका, कोरिया के राजदूतों से संपर्क कर राजस्थान में निवेश का दिया आमंत्रण

जयपुर। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण प्रदेश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने एवं रोजगार के नये अवसर पैदा करने के लिए राजस्थान सरकार जापान, दक्षिण कोरिया,अमेरिका एवं आस्ट्रेलिया की कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित करने में जुटी है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से बाकयदा कंपनियों को प्रस्ताव भेजा गया है। इन चारों देशों के भारत में राजदूतों को राज्य सरकार ने पत्र लिखकर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया है

राज्य के उधोग मंत्री परसादी लाल मीणा का कहना है कि करीब 1000 कंपनियां चीन छोड़कर भारत में निवेश करने पर विचार कर रही है। इनमें से 300 कंपनियां भारत में फैक्ट्री लगाने को लेकर गंभीरता से सोच रही है। राजस्थान सरकार चाहती है कि इनमें से अधिक से अधिक कंपनियां राज्य में निवेश करे। राजस्थान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के निकट होने के साथ ही अन्य आवश्यक संसाधनों के लिहाज से भी इन कंपनियों के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

विदेशी कंपनियों के दिलचस्पी लेने पर राज्य सरकार दिल्ली के निकट के जिलों अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं व जयपुर में नये औधोगिक क्षेत्र भी विकसित कर सकती है। उधोग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.सुबोध अग्रवाल ने अमरीका, दक्षिण कोरिया, जापान एवं आस्ट्रेलिया के राजदूतों को पत्र लिखकर यह भरोसा दिया है कि राज्य सरकार उन्हे हर तरह से मदद करेगी।

कोरियाई कंपनियों में ज्यादा दिलचस्पी

राज्य सरकार कोरियाई कंपनियां को राज्य में लाने में अधिक दिलचस्पी ले रही है। अग्रवाल ने कोरिया के रिपब्लिक आॅफ कोरिया के राजदूत शिप बोंगकिल को पत्र लिखकर कहा है कि यदि वे चाहें तो राज्य सरकार डेडिकेटेड कोरयन इन्वेंस्टमेंट जोन (केआईजेड) विकसित करने को तैयार है। राज्य सरकार ने सभी देशों के राजदूतों को भरोसा दिलाया है कि यदि उनके यहां की कपंनियां यहां आती है तो सभी के लिए अलग-अलग जोन विकसित कर दिए जाएंगे ।

जानकारी के अनुसार लॉकडाउन खत्म होने के बाद उधोग विभाग के अधिकारियों की एक टीम इन देशों के राजदूतों से मिलने के साथ ही चीन छोड़ने में दिलचस्पी रखने वाली कंपनियों के प्रबंधन से बात करेगी। कुछ से बातचीत शुरू भी की गई है। लॉकडाउन के कारण बिगड़ी राज्य की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए घरेलू कंपनियों से भी संपर्क साधना शुरू किया गया है। पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार अरविंद मायाराम यह काम देख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button